बरेली के हाफिजगंज इलाके में युवती की हत्या के मामले में आरोपी किराना व्यापारी मोनू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने चौंकाने वाली बातें बताईं। आरोपी ने कहा कि परेशान होकर युवती की हत्या करनी पड़ी। आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसके चलते उसे ऐसा करना पड़ा। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ। पुलिस मंगलवार को पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है। उधर, नवाबगंज के गांव सरदार नगर में मंगलवार को सुबह युवती के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसका शव गांव में लाया गया। रात में परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया।
2 of 6
युवती के परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के परिजन मंगलवार को सुबह भी अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए थे। हत्यारोपी पूजा रस्तोगी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी होने पर सीओ हर्ष मोदी और क्षेत्रीय विधायक एमपी आर्य पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और युवती का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही।
3 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज के गांव सरदार नगर निवासी लक्ष्मी (22) अपनी फुफेरी बहन सपना के साथ रविवार शाम स्कूटी से बरेली के मॉल में शॉपिंग करने गई थी। शाम सात बजे दोनों स्कूटी से घर आ रही थीं। सपना के मुताबिक हाफिजगंज क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर कार से आए नवाबगंज के किराना व्यापारी मोनू गुप्ता और उसकी पत्नी ने दोनों को रोक लिया।
4 of 6
लक्ष्मी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मोनू गुप्ता ने स्कूटी से लक्ष्मी को उतारकर अपनी कार में बैठा लिया। लक्ष्मी ने सपना से कहा कि कुछ देर रुको, अभी आती हूं। कहकर वह चली गई। जब काफी देर तक लक्ष्मी वापस नहीं आई तब सपना ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रात में ही हाफिजगंज थाने में मोनू व उसकी पत्नी के खिलाफ युवती को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
5 of 6
मृतका लक्ष्मी की बहनें
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लक्ष्मी को ढूंढ़ने का प्रयास भी नहीं किया। सोमवार सुबह राहगीरों ने फैजुल्लापुर मार्ग के किनारे गड्ढे में भरे पानी में युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकालकर पहचान कराई तो पता लगा कि शव लक्ष्मी का है। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। उसके बांयें हाथ की अंगुलियां भी कटी हुईं थीं।