चार दिन पहले जब विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। इस वीडियो में अपने पिता से खुद अपनी और अपने पति की जान का खतरा बता रही साक्षी पर पहली बार में किसी ने अविश्वास भी नहीं किया, लेकिन फिर साक्षी अपनी ही कहानियों और आरोपों में घिरती गईं। आरोप न साबित होते दिखे न काबिल-ए-यकीन। बचपन से जवान होने तक परिवार में तिरस्कृत होने की बातों पर लोगों ने यकीन नहीं किया तो टीवी चैनल में बैठकर पिता से बात करने का अंदाज भी लोगों को नहीं भाया।
अजितेश से जुड़ी नकारात्मक बातों से और उल्टा असर हुआ। नतीजा यह हुआ कि सोशल मीडिया पर पिता और बेटी के संबंधों पर एकतरफा राय देने का सिलसिला शुरू हो गया। साक्षी ही नहीं, अजितेश भी इस सोशल वार का जमकर निशाना बने। साक्षी की वीडियो वायरल होने के बाद फेसबुक पर सैकड़ों पोस्ट डाली गईं, इनमें इक्का-दुक्का ही साक्षी के खिलाफ नहीं थीं। विधायक पप्पू भरतौल के विरोधी के तौर पर जाने जाने वाले कुछ लोगों ने भी अपनी पोस्ट में बेहिचक उनसे हमदर्दी जताते हुए साक्षी पर निशाना साधा तो कई दूसरे शहरों के लोगों ने भी सवाल किए कि प्यार करना तो ठीक है, लेकिन टीवी चैनलों पर पिता की इस कदर बेइज्जती करने की क्या जरूरत है।
कोलकाता की श्वेता नरेश झा ने फेसबुक पर लिखा- माफ करना साक्षी, तुम्हारा प्रेम प्रेम के बजाय ड्रामा ज्यादा लग रहा है। बदायूं के ज्ञानेश पाठक ने कहा- अगर बेटियां ऐसी हों तो यही कहूंगा... भगवान अगले जन्म में मोहे बेटी न दीजो। एक पोस्ट की गई- बिना हथियार बाप के हजारों टुकड़े कर डाले।
4 of 5
ajitesh
- फोटो : social media
अजितेश भी जमकर निशाना बने। फेसबुक पर उन्हें यह कहकर लानत दी गई कि दोस्त बनकर, उसके घर में खाकर घर की बहन-बेटियों पर नजर। जो दोस्त का न हुआ, वह किसका होगा। किसी ने यह भी कहा- जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया.. विश्वासघाती। इन पोस्ट पर हजारों कमेंट भी आए। पिता पर लगाए आरोपों पर यकीन करने के बजाय लोग इनमें साक्षी को ही नसीहत देते नजर आए।
5 of 5
ajitesh
- फोटो : social media
गौरतलब है कि एक तरफ बेटी अपने पिता पर आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी ओर राजेश मिश्रा ने इसे लेकर बाकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें लिखा है, 'मेरे खिलाफ मीडिया में जो चल रहा है, यह सब गलत है। बेटी बालिग है, उसको निर्णय लेने का अधिकार है, मैंने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी है, न ही मेरे किसी आदमी या परिवार के व्यक्ति ने धमकी दी है। मैं और मेरा परिवार अपने काम में व्यस्त हैं, मैं अपनी विधानसभा में जनता का कार्य कर रहा हूं व पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान चला रहा हूं। मेरी तरफ से किसी को कोई खतरा नहीं है।'