फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत हादसे की सामने आई वजह: तेज रफ्तार बनी काल... इतनी तेज थी कार कि टक्कर लगने के बाद टूट गई पेड़ की डाल

Sat, 07 Dec 2024 12:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Dec 2024 12:06 PM IST
सार

Car Accident in Pilibhit: बेटी को विदा कर हंसी-खुशी घर लौट रहे मायके पक्ष के लोगों की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। हादसे में किसी ने पिता तो किसी ने पुत्र और मां को खोया। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक परिजनों के रोने-बिलखने का दृश्य जिसने भी देखा आंख में आंसू आ गए।

विज्ञापन
Pilibhit Road Accident News: High Speed Became Reason for Accident, Speeding Car Hits Tree in UP
पीलीभीत हादसा - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया कस्बे में हुए हादसे में कार की तेज रफ्तार काल बन गई। पल भर में छह जिंदगियां अपनों से दूर हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर एक घंटे तक अफरा-तफरी और चीख-पुकार मची रही। जेसीबी और कटर की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीन ने कार में ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया। हादसे के वक्त कार की गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर कार के ऊपर गिर गई। लोगों ने मुश्किल से डाल को हटाया। न्यूरिया कस्बे के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। कार में फंसे लोगों को निकालने की जुगत चलती रही।

Pilibhit Road Accident News: High Speed Became Reason for Accident, Speeding Car Hits Tree in UP
पीलीभीत हादसा - फोटो : अमर उजाला

खटीमा क्षेत्र के जमोर गांव के मंजूर अहमद बृहस्पतिवार को सुबह से ही वलीमा और बेटी की विदा कराकर लाने की तैयारी में जुटे थे। परिजन और रिश्तेदारों को ले जाने के लिए कई कारों को किराये पर बुलवाया था। दोपहर में वे पीलीभीत के चंदोई आए।

Pilibhit Road Accident News: High Speed Became Reason for Accident, Speeding Car Hits Tree in UP
पीलीभीत हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिन भर कार्यक्रम में रहने के बाद कई रिश्तेदार घरों के लिए निकल गए। रात में होने वाली चौथी की रस्म के लिए 20 से अधिक परिजन और रिश्तेदार ही यहां रुके। रात करीब नौ बजे पुत्री को विदा कराया। सभी लोग तीन कारों में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। मंजूर ने यह सोचा भी नहीं था कि उनका यह आखिरी सफर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Road Accident News: High Speed Became Reason for Accident, Speeding Car Hits Tree in UP
पीलीभीत हादसा - फोटो : अमर उजाला

न्यूरिया कस्बे में पहुंचते ही थाने के पास चालक ने ओवरटेक करने के लिए कार की गति तेज की। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता मंजूर समेत छह लोगों की मौत हो गई। इससे आगे चल रही कार भी रुक गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कस्बे के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। एक घंटे से अधिक समय तक अफरातफरी का माहौल रहा। अपनों के शव देख परिजन बदहवास हो गए।

विज्ञापन
Pilibhit Road Accident News: High Speed Became Reason for Accident, Speeding Car Hits Tree in UP
पीलीभीत हादसा - फोटो : अमर उजाला

पिता, पुत्र और मां को खोकर बदहवास हुए परिजन
बेटी को विदा कर हंसी-खुशी घर लौट रहे मायके पक्ष के लोगों की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। हादसे में किसी ने पिता तो किसी ने पुत्र और मां को खोया। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक परिजनों के रोने-बिलखने का दृश्य जिसने भी देखा आंख में आंसू आ गए। पता चलते ही रिश्तेदार भी अस्पताल की ओर दौड़े चले आए। रात भर जिला अस्पताल में भीड़ लगी रही। लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed