फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामोत्सव की तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा पर आस्था के दीपों से रोशन हुआ बरेली, रामलला के स्वागत में मनी दिवाली

Tue, 23 Jan 2024 10:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya bareilly people celebrated diwali on ramlala pran pratishtha ceremony
बरेली में ऐसे मनाया गया रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

सोमवार का दिन देश के लिए अविस्मरणीय व अतुलनीय रहा। बरेली भी राममय हो गया। दिनभर शोभायात्राएं व झांकियां लोगों को लुभाती रहीं। रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजती रहीं। संकीर्तन के साथ ही भंडारों का दौर जारी रहा। हर कोई राम में लीन नजर आया। गेंदा-गुलाब और विभिन्न प्रकार के इत्र की भीनी सुगंध लोगों में नव चेतना का संचार कर रही थी। नई संस्कृति के उदय से शाम जगमग हो उठी। लोगों ने दीप जलाए। आतिशबाजी से आसमान भी सतरंगी हो उठा। डीजे पर बजती रामधुन और बीच-बीच में जयघोष वर्षों की प्रतीक्षा पूरी होने का अहसास करा रहे थे। 



बजाओ ढोल स्वागत में, प्रभु श्रीराम आए हैं... जैसे भजनों की धुन और जयकारों के स्वर वातावरण को राममय बना रहे थे। लोग एक-दूसरे को अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दे रहे थे। शहर के मंदिर भी सजाए गए थे। 

Ram Mandir Ayodhya bareilly people celebrated diwali on ramlala pran pratishtha ceremony
बरेली में रामोत्सव का उल्लास - फोटो : अमर उजाला
यज्ञ-अनुष्ठान के बीच वहां भी लोग आह्लादित दिखे। बाजार बंद होने की वजह से सड़कों पर यातायात कम रहा। जो भी बाइक या कार सवार सड़कों पर दिखे, सभी राम ध्वज लगाए हुए थे। युवा बाइक पर जयकारे लगा रहे थे। श्यामगंज मंडी केसरिया गुब्बारों से सजी रही। दुकानदार भी रामनामी पटका व टोपी पहने नजर आए।
Ram Mandir Ayodhya bareilly people celebrated diwali on ramlala pran pratishtha ceremony
राम की भक्ति में झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला
कालीबाड़ी, मॉडल टाउन, जिला अस्पताल मार्ग, आर्य समाज गली, बड़ा बाजार, साहूकारा, पुराना रोडवेज, जवाहर मार्केट, राजेंद्रनगर में भी भगवा सजावट के बीच तमाम कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल मार्केट, श्यामगंज आदि जगहों पर व्यापारियों ने छोटे-छोटे मंच बनाकर भगवान राम के चित्र की आरती उतारी। लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya bareilly people celebrated diwali on ramlala pran pratishtha ceremony
धोपेश्वर नाथ मंदिर में दीपदान से रोशन हुआ सरोवर - फोटो : अमर उजाला
शाम ढलते ही मंदिरों में आरती के साथ घंटी और शंख के स्वर गूंज उठे। बाजार, मंदिर और घर सहित शहर का कोना-कोना जगमग हो गया। दीयों की टिमटिमाती रोशनी नए युग के आगमन का संदेश दे रही थी। श्री हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, रामायण मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, तुलसी मठ, धोपेश्वरनाथ आदि मंदिरों की सजवाट श्रद्धालुओं को लुभाती रही। कई जगह रंगोली भी सजाई गई।
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya bareilly people celebrated diwali on ramlala pran pratishtha ceremony
बड़ा बाग हनुमान मंदिर में लगाया गया लड्डुओं का भोग - फोटो : अमर उजाला
बड़ा बाग हनुमान मंदिर में रामलला को 51 किलो के एक विशाल लड्डू का भोग लगाया गया। साथ ही छप्पन भोग का आयोजन किया गया। सौरभ जैन की अगुवाई में आरती की गई। इसके बाद अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न हुआ और मंगल बधाई गाई गई। ठाकुर जी का फूल बंगला सजाया गया। शाम को संकीर्तन के साथ दीपोत्सव मनाया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विजय कुमार, नारायण स्वरूप आदि उपस्थित रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed