{"_id":"65ae2ef1e39f9b071a03dca1","slug":"ayodhya-ram-mandir-celebration-like-diwali-to-welcome-ramlala-in-bareilly-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: आ गए हैं प्रभु श्रीराम... चहुंओर छाया उल्लास, बरेली में दिवाली जैसा उत्सव; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: आ गए हैं प्रभु श्रीराम... चहुंओर छाया उल्लास, बरेली में दिवाली जैसा उत्सव; देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:24 PM IST
सार
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला का आगमन पर चहुंओर उल्लास छाया हुआ है। बरेली में भी दिवाली जैसा उत्सव है। शहर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। मंदिरों और घरों के प्रवेश द्वार पर लोगों ने वंदनवार सजाए गए हैं। हर तरफ रामधुन गूंज रही है।
विज्ञापन
1 of 7
बरेली में रामोत्सव का उल्लास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अयोध्या में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही बरेली में रामोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया। जगह-जगह आतिशबाजी हुई। मंदिरों में प्रसाद बांटा गया। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रामलला के स्वागत में मंदिरों से लेकर घर, गलियों और प्रतिष्ठान को फूलों और झालरों से सजाया गया है। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हो गए थे। शहर के बांके बिहारी मंदिर, हरि मंदिर मॉडल टाउन में विशेष कार्यक्रम हुए हैं।
शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां चाय, पकौड़ी से लेकर हलुआ, प्रसाद और पूड़ी छोले तक लोगों को बांटा जा रहा है। शहर की कई कॉलोनियों में लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम किए हैं। लाउडस्पीकर से लेकर डीजे तक प्रभु श्रीराम के भजन बज रहे हैं। सिकलापुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभु राम के भजनों पर थिरके। पूरा शहर राममय नजर आ रहा है। हर तरफ रामधुन गूंज रही है।
2 of 7
बरेली में की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
शहर में माहौल वैसा ही है, जैसा दिवाली पर होता है। लोगों ने अपने घरों में सजावट की है। नगर निगम का मुख्य भवन भी सजाया गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय चमक रहे हैं। नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर रामधुन गूंज रही है। बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं... जैसे गीत से शहर गुंजायमान हो रहा है।
3 of 7
आनंद आश्रम में महिलाओं ने जलाए दीप
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन, कलक्ट्रेट, नगर निगम, बिजली निगम के दफ्तर और विद्युत सबस्टेशन, बीडीए समेत अधिकतर सरकारी दफ्तरों में रोशनी की सजावट गई है। यह सजावट 27 जनवरी तक रहेगी। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जेल में हुआ विशेष कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) के सभागार को आकर्षक झालरों व फूलों से सजाया गया है। इसमें बंदियों व स्टाफ को लाइव प्रसारण दिखाने के बड़ी स्क्रीन लगाई गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने रविवार शाम को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बंदियों को सोमवार को विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई। सेंट्रल जेल में भी सजावट की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
श्री हरि मंदिर में सजावट
- फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर परिसर में झालरों और फूलों से सजावट की गई है। सोमवार को सुंदरकांड पाठ के साथ हवन-पूजन किया गया। भक्तों को लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने बताया कि महिला मंडली पूजन के बाद शाम तक भजन-कीर्तन जारी रखेगी। शाम को भव्य दीपोत्सव व आतिशबाजी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।