{"_id":"6aa4f65844347e928a008b8b","slug":"gst-evasion-of-rs-three-crore-via-fake-firms-accused-arrested-in-bareilly-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: फर्जी फर्म बनाकर की तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, आरोपी पिता गिरफ्तार, पुत्र की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: फर्जी फर्म बनाकर की तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, आरोपी पिता गिरफ्तार, पुत्र की तलाश
Sat, 12 Sep 2026 12:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 PM IST
सार
आंवला क्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर करीब तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में पुलिस ने सुभाष गुप्ता नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके बेटे प्रशांत की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर कूटरचित बिलों के जरिये पिता-पुत्र ने करीब तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की। पुलिस ने आरोपी सुभाष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके बेटे प्रशांत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के आरोप में राज्य कर अधिकारी खंड- प्रथम शेषनाथ रावत बरेली ने 14 जून को अरविंद कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में मिले सबूत के आधार पर अरविंद की नामजदगी गलत पाई गई और बरेली के थाना इज्जतनगर के जीएन सिटी, मठ लक्ष्मीपुर निवासी सुभाष गुप्ता और उसके बेटे प्रशांत गुप्ता के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
आरोपी ने बनाई थी फर्जी फर्म
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। शुक्रवार दोपहर सुभाष गुप्ता को वजीरगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बेटे प्रशांत की मदद से बरेली के शास्त्रीनगर के वार्ड 72 के मूल निवासी अरविंद के नाम से फर्जी फार्म तैयार की थी।
विज्ञापन
अरविंद फिलहाल रामपुर के घेरबाज खान में रहता है। फर्म बनाकर बिना किसी माल की प्राप्ति व आपूर्ति के फर्जी बिलों के माध्यम से आईटीसी पास कराकर करीब तीन करोड़ रुपये का अनुचित लाभ प्राप्त किया। सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड भी मिला है। दूसरे आरोपी प्रशांत कि तलाश की जा रही है।