फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बरेली में राजस्व टीम के सामने किसान की हत्या, गले की हड्डी टूटी... शरीर पर चोट के निशान, ऐसे खुला राज

Sat, 26 Jul 2025 10:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

फरीदपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में चक मार्ग की पैमाइश के दौरान किसान पप्पू यादव (40) की मौत हो गई। पुलिस पहले इसे सामान्य मौत मानकर चल रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। किसान के गले की हड्डी टूटी मिली। शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे।  

विज्ञापन
Farmer murdered in front of revenue team in Bareilly Shocking revelations from postmortem report
मृतक किसान के शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में राजस्व टीम के सामने चकरोड की पैमाइश विवाद के दौरान किसान पप्पू यादव की मौत सामान्य नहीं थी। पोस्टमॉर्टम में गला दबाने व ट्रैकिया टूटने से हत्या की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को मृतक के परिवार ने घर के बाहर शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा किया। सीओ के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।



पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार दोपहर पप्पू यादव का शव घर लाया गया। पहले से गांव में तैनात पुलिस ने अंतिम संस्कार करने के लिए कहा, पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए मना कर दिया। परिजन ट्रॉली पर शव रखकर हाईवे पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और उनके द्वारा तालाब पर कब्जा कर किए निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया जाएगा, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसडीएम फरीदपुर को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

यह भी पढ़ें- बदायूं में हाईवे पर बवाल: हादसे में साथी की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पीटा
 

Farmer murdered in front of revenue team in Bareilly Shocking revelations from postmortem report
मृतक के परिजनों को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद
एसडीएम मल्लिका नैन मौके पर पहुंचीं। परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने, सरकारी तालाब खाली कराने और चकरोड को नक्शे के अनुसार बनवाने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद परिजन मान गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

 
Farmer murdered in front of revenue team in Bareilly Shocking revelations from postmortem report
किसान पप्पू यादव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर पर मिले चोटों के निशान
पोस्टमॉर्टम में गले की हड्डी टूटी मिली। गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले। इससे पुष्टि हुई कि घटना के दौरान पप्पू यादव को घेरकर बल प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer murdered in front of revenue team in Bareilly Shocking revelations from postmortem report
परिजनों ने अंतिम संस्कार से कर दिया था इनकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजस्व टीम के सामने हत्या से उठ रहे सवाल
बृहस्पतिवार को जब चकमार्ग की पैमाइश के दौरान विवाद बढ़ा तो राजस्व टीम मौके से खिसक गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम के सामने कोई विवाद न होने की बात कही। अब पप्पू यादव की हत्या के साक्ष्य मिले हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रधान व उसके परिजन आखिर कितने दबंग थे जो राजस्व टीम के सामने ही किसान की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Farmer murdered in front of revenue team in Bareilly Shocking revelations from postmortem report
मृतक के परिजन को संभालते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरू में पुलिस अधिकारी भी आरोपों को तथ्यहीन मान रहे थे। इसीलिए, मुकदमा लिखने के बाद प्रधान, उसके बेटे व भाई की गिरफ्तारी भी नहीं की गई। अब बदले हालात में आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। अब केस में हत्या की धारा भी बढ़ जाएगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed