फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out in ice cream factory warehouse due to short circuit in Bareilly

बरेली: आइसक्रीम फैक्टरी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 लाख रुपये का नुकसान

Sat, 12 Sep 2026 02:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 02:37 PM IST
सार

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्टरी के गोदाम में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Fire breaks out in ice cream factory warehouse due to short circuit in Bareilly
आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्टरी के एक गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग और फैक्टरी की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 25 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।  

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक आग शनिवार सुबह करीब नौ बजे लगी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे आसपास की फैक्टरी में हड़कंप मच गया। फैक्टरी की अपनी फायर टीम ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


हालांकि, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने फैक्टरी की टीम के साथ मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर ले रखा है गोदाम 
वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक पर एक फैक्टरी में यह गोदाम किराए पर लिया हुआ था। इस गोदाम में आइसक्रीम के कोन आदि रखे जाते थे। कोन को सीलन से खराब होने से बचाने के लिए यहां फायर हिम्युनिटी मशीन लगी हुई थी। आग लगने का कारण इसी मशीन में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग से 25 लाख रुपये का नुकसान 
फैक्टरी के एचआर मैनेजर दिनेश सिंह ने बताया कि आग की घटना में करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed