बरेली में पीलीभीत बाइपास पर शनिवार को हुए गोलीकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश बेनतीजा रही। सोमवार को कोई नया आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। रविवार को पकड़े गए छह आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इसमें राजीव राणा के गुर्गे व होटल के कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी बवाल के बाद मौके से फरार हो गए थे। इससे पहले रविवार को भी 11 लोगों को जेल भेजा गया था।
{"_id":"667a6db0cf4d6cd98101ec7f","slug":"police-could-not-trace-rajiv-rana-and-others-in-bareilly-firing-case-2024-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली बवाल: राजीव राणा का सुराग नहीं, दबिश के बाद भी पुलिस खाली हाथ, अब तक 17 भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बवाल: राजीव राणा का सुराग नहीं, दबिश के बाद भी पुलिस खाली हाथ, अब तक 17 भेजे गए जेल
Tue, 25 Jun 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
bareilly firing case
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केपी के आत्मसमर्पण की चर्चा रही
हिस्ट्रीशीटर केपी यादव के कोर्ट में आत्मसमर्पण की चर्चा रही। इसको लेकर सोमवार को कोर्ट परिसर में सादा कपड़ों में टीमें लगी रहीं। सूत्रों के मुताबिक केपी यादव ने न्यायालय में सरेंडर करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। सोमवार को पूरे दिन राजीव राणा के भी आत्मसमर्पण करने की चर्चा रही। हालांकि, ऐसी स्थिति नहीं बनी।

घटना के वक्त बंद थे सभी के मोबाइल फोन
आमतौर पर बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस मौके पर आरोपियों की तस्दीक के लिए सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद लेती है। इस लिहाज से राजीव व उसके साथी काफी सतर्क थे। उन्होंने घटना से पहले ही अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे। इसलिए मौके पर उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है। राजीव के मोबाइल फोन की एक दिन पहले की लोकेशन उसके दफ्तर के आसपास ही मिल रही थी।

आदित्य उपाध्याय और उसके बेटे को भेजा जा चुका है जेल
- फोटो : अमर उजाला
टाइल्स कारोबारी ने लगाई, गुहार बताया डेढ़ करोड़ का नुकसान
पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में अब आदित्य उपाध्याय का साझीदार राजस्थान निवासी टाइल्स कारोबारी शुभ अजमेरा सामने आया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री के सिफारिशी पत्र के साथ एडीजी व एसएसपी कार्यालय पहुंचे अजमेरा ने शिकायत की है कि तोड़फोड़ में उसका डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उसने आरोपियों से इस रकम की वसूली कराने की मांग की है।
पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में अब आदित्य उपाध्याय का साझीदार राजस्थान निवासी टाइल्स कारोबारी शुभ अजमेरा सामने आया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री के सिफारिशी पत्र के साथ एडीजी व एसएसपी कार्यालय पहुंचे अजमेरा ने शिकायत की है कि तोड़फोड़ में उसका डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उसने आरोपियों से इस रकम की वसूली कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी शुभ अजमेरा ने खुद को विष्णुधाम कॉलोनी स्थित दुकान का मालिक बताते हुए कहा कि 22 जून की सुबह राणा गौरीशंकर, राजीव राणा व उनके साथी बुलडोजर लेकर वहां पहुंचे। जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की। इस दौरान उसके मार्बल व अन्य सामान सामान भी तोड़ दिए। बताया कि उसने अपनी सारी पूंजी लगाकर और 70 लाख रुपये कर्ज लेकर यह कारोबार शुरू किया था। इस बवाल से उसे डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। उसके सामने आत्महत्या करने जैसी स्थिति है।