फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉक ड्रिल: बदायूं पुलिस लाइन में हुआ बवाल... लाठीचार्ज कर दागे गए आंसू गैस के गोले; देखिए तस्वीरें

Fri, 25 Oct 2024 04:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 04:23 PM IST
सार

Budaun News: पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार सुबह अचानक धमाके हुए, धुआं और भगदड़ मच गई। यह देख लोग हैरत में पड़ गए। बाद में पता चला कि मॉक ड्रिल चल रही है। देखिए मॉक ड्रिल की तस्वीरें...

विज्ञापन
Police conducted mock drill in police line budaun
पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल - फोटो : पुलिस विभाग

बदायूं जिले में त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने की तैयारियों में जुटी पुलिस ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड पर मॉल ड्रिल कर आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एंटी राइट गन और पंपगन चलाई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवालियों को खदेड़ा। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस की इस कार्रवाई से लोग हैरत में पड़ गए थे। लोगों ने पहले लगा कि कोई बड़ी वारदात हो गई है, लेकिन बाद में पता चला कि यह पुलिस की मॉक ड्रिल है। इसके बाद राहत की सांस ली। 

Police conducted mock drill in police line budaun
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अफसर - फोटो : पुलिस विभाग
जिले की पुलिस त्योहारों को लेकर सर्तक है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। 
Police conducted mock drill in police line budaun
पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल - फोटो : पुलिस विभाग
मॉक ड्रिल से पहले परेड हुई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सलामी ली। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का टर्नआउट देखा। उन्हें भाषा पर संयम बनाए रखने और जनता के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police conducted mock drill in police line budaun
पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल - फोटो : पुलिस विभाग
पौष्टिक भोजन खाने और रोजाना व्यायाम करने को भी कहा। इसके बाद दंगा निरोधक यंत्रों और बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों ने एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
Police conducted mock drill in police line budaun
आंसू गैस का गोला छोड़ते पुलिस अफसर - फोटो : पुलिस विभाग
बवालियों की प्रतीक स्वरूप भीड़ को आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा गया। मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को अस्पताल ले जाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस के तमाम अफसर मौजूद रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed