फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की अनूठी पहल: पुलाव बढ़ाएगा सामाजिक सद्भाव, हर घर तक पहुंचेगी सौहार्द की खुशबू

Fri, 25 Oct 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

Amar Ujala Sadbhawana Pulao: बरेली में अमर उजाला की ओर से दिवाली कार्निवल में सौहार्द और एकता का संदेश देने के लिए सद्भावना पुलाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
Sadbhawana Pulao will give massege social harmony in Bareilly
मुट्ठी भर चावल देने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

बरेली में अमर उजाला सद्भावना पुलाव के लिए हर कोई मुट्ठी भर चावल का योगदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को लालायित है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सहित प्रबुद्धजन एकत्र हुए। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि यह पुलाव समाज में सद्भाव बढ़ाएगा। सौहार्द की खुशबू हर घर तक पहुंचेगी। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। ऐसे आयोजन के लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, अपने संगठन के कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। जरूरतमंद लोगों तक पुलाव बंटवाने के सुझाव दिए।  

Sadbhawana Pulao will give massege social harmony in Bareilly
अनूठे अभियान से प्रबुद्धजन भी जुड़े - फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे मौजूद 
इस मौके पर आईसीएआई के बरेली चैप्टर के अध्यक्ष रवि जौहरी, सीए शरद मिश्रा, रवींद्र अग्रवाल, अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, दिव्यांशु सक्सेना, नवीन अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मुदित मनोहर, विभु अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा आदि चर्चा में शामिल हुए।
Sadbhawana Pulao will give massege social harmony in Bareilly
अपना योगदान देते तपेश्वरनाथ मंदिर से जुड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
चावल दान कर बने सहभागी
बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सद्भावना रथ पहुंचा तो महंत शिवा नंद गिरि, महंत लक्ष्मी नारायण गिरि व मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों के नेतृत्व में लोगों ने चावल का दान दिया। पुजारी देवकी नंदन जोशी, लक्ष्मी देवी, सत्यधीर उपाध्याय, नरेश उपाध्याय, विकास गिरि, लक्ष्मी शर्मा, हिमांशु गिरि, राम आसरे गोस्वामी व नितिन गिरि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sadbhawana Pulao will give massege social harmony in Bareilly
चर्च में पहुंचा सद्भावना रथ - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने दिया योगदान 
सिविल लाइंस स्थित द क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर इंचार्ज पादरी सुनील के मसीह, डॉ. डोनाल्ड बी लाल, दयानिधि दिल्लू, शैलेश स्मार्ट, देवाशीष मार्टिन संदीप सिंह, अरविंद सैमुअल, अभिषेक श्रेष्ठ, अंशुमन पैट्रिक, विसेंट प्रकाश सिंह, जतिन राय, आर्यन सैमुअल, शशांक स्मार्ट आदि ने योगदान किया। 
विज्ञापन
Sadbhawana Pulao will give massege social harmony in Bareilly
मुस्लिम समाज ने भी दिया योगदान - फोटो : अमर उजाला
इनका भी रहा सहयोग 
कांकर टोला स्थित खानकाह तहसीनिया पर प्रबंधक सुहैब रजा खां के साथ डॉ. शाहजेब हसन, वसीम अहमद शानू, अनीस सकलैनी, हसन दानिश रजा, शाहरूख, मोहसिन, जुल्फिकार, अनस रजा, तारिक खान, आशु रजा, परवेज आदि ने चावल का सहयोग किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed