पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) और दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र इस बार छह नवंबर से शुरू हो रहा है। बुधवार से देश-विदेश के सैलानियों के लिए दुधवा के द्वार खुल जाएंगे। पीटीआर भी स्वागत के लिए तैयार है। यहां चूका बीच की खूबसूरती, थारू हट और जंगल में विचरण करते बाघ और तेंदुए सैलानियों को आकर्षित करेंगे। पीटीआर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जंगल सफारी वाहन भी तैयार हैं। सुबह और शाम की शिफ्ट में सैलानी जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। बता दें कि पिछली बार तक 15 नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू होता था। लेकिन इस बार पर्यटन सत्र नौ दिन पहले यानि छह नवंबर से शुरू करने का निर्णय किया गया। इसके बाद पर्यटन स्थल से जुड़े स्थानों और जंगल सफारी के मार्गों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया था।
तराई में करिए जंगल की सैर: आज से खुल रहे दुधवा के द्वार... पीटीआर भी तैयार, सैलानियों का मनमोह लेगा चूका बीच
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / दुधवा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:14 AM IST
सार
Tourism in UP: चूका बीच व बाघों के कारण पहचान बनाने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बुधवार से पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है। इसी के साथ दुधवा के द्वार भी खुल जाएंगे। पर्यटन सत्र को लेकर दोनों जगह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानिए पीटीआर और दुधवा में क्या है खास...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
