भैया दूज पर रविवार को ट्रेनों में भारी भीड़ रही तो रोडवेज की बसें भी खचाखच भरकर चलीं। बरेली में सड़कों पर जगह-जगह लगे जाम ने भी भाई-बहनों की परीक्षा ली। ट्रेनों के एसी कोचों में भी रविवार को जनरल जैसी स्थिति रही। 190 नियमित के अलावा 88 विशेष ट्रेनों और रोडवेज की 600 बसों के बाद भी जंक्शन और रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को भटकना पड़ा।
यात्रियों को त्योहार पर समस्या न हो इसको देखते हुए रेलवे ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अतिरिक्त 30 विशेष ट्रेनों का संचालन किया। शुक्रवार को 10 और शनिवार को 18 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई। इससे पहले 60 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी थी। इतनी बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलाए जाने के बाद भी लोगों को कन्फर्म सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
2 of 7
सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बस अड्डे पर भटकते दिखे यात्री
रोडवेज के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो ने भी स्थानीय मार्गों समेत लंबे रूटों पर 600 से ज्यादा बसों का संचालन किया। बावजूद रविवार को यात्री गंतव्य की बस के लिए भटकते दिखे। बरेली से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा की एसी बसों में दो दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग से सीटें फुल होने और ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने से लंबी दूरी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
3 of 7
सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
डग्गामार वाहनों का लेना पड़ा सहारा
भैया दूज के मद्देनजर रोडवेज ने स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ा दी थी। इसके बाद भी बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा, बरेली-बीसलपुर, बरेली-बंडा, बरेली-लखीमपुर, बरेली-आंवला-रामनगर, बरेली-पीलीभीत-टनकपुर रूट पर बस न मिलने से यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ रूट पर भी बसों की कमी का सामना करना पड़ा। बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद रूटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिली।
4 of 7
ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे को चलानी पड़ीं चार और विशेष ट्रेनें
यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण रविवार को रेलवे को ऐन मौके पर चार और विशेष ट्रेनों का संचालन करना पड़ा। वहीं, चार नवंबर को 04695 न्यू जलपाईगुड़ी-लुधियाना विशेष ट्रेन का एक फेरे के लिए संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:40 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद शाम 4:55 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
5 of 7
ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को 04691 जयनगर-लुधियाना विशेष ट्रेन का एक फेरे के लिए संचालन किया गया। यह ट्रेन रविवार को जयनगर से रात 11:30 बजे चलने के बाद सोमवार रात 10:32 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:40 बजे लुधियाना पहुंचेगी।