फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल दहलाने वाली वारदात: 10 साल की मासूम से क्रूरता देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांपे, सिर पर वार और...

Mon, 05 Dec 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Dec 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit  murder case 10 year old girl murdered Our own people are also under suspicion Four people in custody
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत की अमरिया तहसील के माधोपुर गांव में दस वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के अलावा पीड़ित परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलावस्था में बच्ची को सबसे पहले देखने वाले उसके चाचा को लेकर पुलिस घटनास्थल पर गई। वहां उससे काफी देर पूछताछ की। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूरे दिन पूछताछ करने के बाद पुलिस के शक की सुई बालिका के परिवार की ओर ही घूम गई। इसी के चलते पुलिस ने देर शाम बालिका के परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार को सुबह बालिका की प्रेम विवाह करने वाली चाची के भाई को भी पुलिस थाने ले गई। 
Pilibhit  murder case 10 year old girl murdered Our own people are also under suspicion Four people in custody
मृतका का फाइल फोटोघटनास्थल पर तड़पती बच्ची (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस को पूरी आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाला कोई अपना ही है। सूत्रों के मुताबिक एक खून से सनी पैंट भी पुलिस ने बरामद की है।
Pilibhit  murder case 10 year old girl murdered Our own people are also under suspicion Four people in custody
Pilibhit murder case - फोटो : सोशल मीडिया
दो साल पहले पानी को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बच्ची के परिवार वालों ने जिस पड़ोसी को नामजद किया है, उससे दो साल पहले पानी निकास को लेकर विवाद हो गया था। उस समय शिकायत पुलिस से की गई, तो उसने सुनवाई नहीं की। बाद में पड़ोसी ने बच्ची के दो चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit  murder case 10 year old girl murdered Our own people are also under suspicion Four people in custody
Pilibhit murder case - फोटो : सोशल मीडिया
चार माह पहले बच्ची के पिता की ओर से भी पड़ोसी समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर पुलिस को दी गई थी, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पड़ोसी कई साल पहले ही गांव में आकर बसा है। उसका पत्नी के अलावा कोई और रिश्तेदार गांव में नहीं है। पड़ोसी और पीड़ित परिवार की बिरादरी अलग-अलग है।

 
विज्ञापन
Pilibhit  murder case 10 year old girl murdered Our own people are also under suspicion Four people in custody
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिर पर प्रहार और पेट पर चाकू से किया था वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के पेट पर चाकू से और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया, या फिर जमीन पर पटकने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed