फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने कोख से जना पिल्ला: 65 साल की लौंगश्री का 17 महीने बाद प्रसव, आते थे ऐसे सपने, हैरान कर देगा दावा

Sun, 13 Nov 2022 07:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Nov 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman claims to have given birth to a puppy in Badaun s Sahaswan
महिला लौंगश्री के पास जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बदायूं की सहसवान तहसील क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दांतों तले उंगलियां जरूर दबा बैठेंगे। यहां ग्राम जामुनी की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी कोख से एक कुत्ते के पिल्ले को जन्म देने का दावा किया है। यह बात इलाके में आग की तरह फैल रही है। महिला के इस दावे के बाद उसके यहां लोगों का आना-जाना शुरू हो गया।  महिला के पति का कहना है कि उसके यहां भैरव बाबा ने जन्म लिया है। गांव में महिला के इस दावे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Elderly woman claims to have given birth to a puppy in Badaun s Sahaswan
पिल्ले के साथ लौंगश्री - फोटो : अमर उजाला

गांव की इस महिला ने अजीबो-गरीब दावा करते हुए कहा है कि 17 महीने पहले से उसके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी, तब उसे सपने में भैरव बाबा दिखाई देते थे और कहते थे कि वह श्वान के रूप में जन्म लेंगे। 17 महीने बाद उसने सोमवार को कुत्ते को जन्म दिया।

Elderly woman claims to have given birth to a puppy in Badaun s Sahaswan
बदायूं की सहसवान कोतवाली का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

महिला के पति मुंशीलाल ने भी महिला के सुर में सुर मिलाते हुए दावा किया कि उसके तीन पुत्रियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। अब उसकी पत्नी लौंगश्री ने श्वान के रूप में भैरव बाबा ने जन्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly woman claims to have given birth to a puppy in Badaun s Sahaswan
लौंगश्री के घर पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

महिला और उसके पति के इस दावे की खबर जब गांव में फैली तो वहां लोगों का जुटना शुरू हो गया। लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
Elderly woman claims to have given birth to a puppy in Badaun s Sahaswan
ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं - फोटो : अमर उजाला

तमाम लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं, वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में एक कुतिया ने 11 पिल्लों को जन्म दिया था, जिसका एक पिल्ला गायब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed