फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit Encounter: सामने आई अब तक की सबसे चौंकाने वाली जानकारी; आतंकी पन्नू के गांव का था मारा गया ये बदमाश

Thu, 02 Jan 2025 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Jan 2025 11:14 AM IST
सार

पीलीभीत एनकाउंटर की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। मारा गया आतंकी गुरविंदर सिंह कनाडा में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के गांव का था। पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है।

विज्ञापन
Pilibhit Encounter big Revealing Gurvinder Singh was from village of terrorist Gurpatwant Singh Pannu
Pilibhit Encounter - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के पूरनपुर में हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकवादियों के मारे जाने पर बौखलाकर वीडियो जारी कर धमकी देने वाला कनाडा में बैठा गुरपतवंत सिंह पन्नू आतंकी गुरविंदर सिंह के गांव का ही रहने वाला है। जांच में लगी टीमों को इसकी जानकारी हाथ लगी है। अब पड़ताल का दायरा बढ़ा दिया गया है।


पंजाब के गुरदासपुर की कालानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने के तीनों आतंकियों को 24 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया था।
Pilibhit Encounter big Revealing Gurvinder Singh was from village of terrorist Gurpatwant Singh Pannu
Terrorist Encounter Pilibhit - फोटो : अमर उजाला
'दो अन्य आतंकवादी भी उसके आसपास के इलाके के'
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपशब्द कहे थे। घटना का बदला लेने की उसने धमकी दी थी। मामले में पीलीभीत पुलिस लगातार जांच में जुटी है। अब पुलिस के हाथ एक और अहम सुराग लगा है। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि पन्नू और मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी गुरविंदर सिंह एक ही गांव का है। इसके अलावा दो अन्य आतंकवादी भी उसी के आसपास इलाके के हैं।
Pilibhit Encounter big Revealing Gurvinder Singh was from village of terrorist Gurpatwant Singh Pannu
सीसीटीवी में कैद आतंकी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
डीवीआर की जांच भी जारी
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के मामले में पुलिस ने कागजी प्रक्रिया को तेज कर दिया है। दर्ज मुकदमे की विवेचना में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए साक्ष्य को भी एकत्र किया जा रहा है। पुलिस आतंकियों के होटल में रुकने से लेकर नगर क्षेत्र में अन्य गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास भी कर रही है। इसके लिए बुधवार को भी डीवीआर की जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Encounter big Revealing Gurvinder Singh was from village of terrorist Gurpatwant Singh Pannu
होटल हरजी में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू के नेपाल, पाकिस्तान के रास्ते इंग्लैंड जाने की आशंका व्यक्त कर रही पुलिस
मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकियों का मददगार कुलबीर सिंह सिद्धू के नेपाल, पाकिस्तान के रास्ते इंग्लैंड जाने की आशंका है। कोरोना काल में जब पूरनपुर क्षेत्र में वह रुका था, इसके बाद उसपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 
विज्ञापन
Pilibhit Encounter big Revealing Gurvinder Singh was from village of terrorist Gurpatwant Singh Pannu
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इनामी आतंकी होने के बाद भी खुफिया एजेंसियां, पुलिस न तो उसकी जानकारी कर सकीं और न ही उसे गिरफ्तार किया जा सका था। सिद्धू के क्षेत्र में रहने के बाद नेपाल, पाकिस्तान होते हुए इंग्लैंड भागने की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। मुठभेड़ के बाद जांच में जुटी पुलिस और खुफिया एजेंसियां आतंकवादियों के मददगारों की जानकारी पर जुटी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed