फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में पुलिस चौकी के सामने कत्ल: ठेकेदार के भाई की हत्या...इस बदलाव से खफा थे कुली, करते थे मारपीट; तस्वीरें

Wed, 12 Feb 2025 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Feb 2025 08:44 AM IST
सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर मंगलवार शाम यात्रियों की भीड़ के बीच एक कुली ने अपने काउंटर पर मौजूद पार्सल ठेकेदार व उसके भाई को गोली मार दी। निजी मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सक ने ठेकेदार के बड़े भाई अनुज पांडेय को मृत घोषित कर दिया। जबकि, प्रतापगढ़ निवासी ठेकेदार अतुल पांडेय का मालियों की पुलिया के पास निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Parcel contractor brother shot dead at satellite bus stand in Bareilly see photos
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पार्सल ठेकेदार के भाई की हत्या की अहम वजह रोडवेज बसों में पार्सल लादने और उतारने में कुलियों की मनमानी पर रोक लगने को बताया जा रहा है। बुकिंग का सामान बसों में चढ़ाने-उतारने का काम ठेकेदार के कारिंदों को मिलने से कुलियों की आजीविका प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में बीते दो माह में चार से पांच बार झगड़े हो चुके थे।


रोडवेज बसों में व्यापारी अपना माल कुलियों से रखवाते थे और परिचालक से अनुमानित वजन व आकार के हिसाब से टिकट बनवा लेते थे। इस व्यवस्था में कई बार यात्रियों को नफा-नुकसान खास नहीं होता था पर बसों के स्टाफ से लेकर कुलियों तक को ऊपरी आमदनी का रास्ता खुला रहता था। कई बार यात्री से समझौते के आधार पर माल का टिकट नहीं भी बनाया जाता था या मामूली बना दिया जाता था।
 
Parcel contractor brother shot dead at satellite bus stand in Bareilly see photos
एसएसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम ने जब इसके लिए नियमावली तय कर दी। यह काम ठेकेदारों के हवाले कर दिया। प्रतापगढ़ निवासी अतुल पांडेय को बरेली सेटेलाइट स्टैंड का ठेका मिला तो उनके बड़े भाई अनुज पांडेय भी उनके साथ आकर हाथ बंटाने लगे।
Parcel contractor brother shot dead at satellite bus stand in Bareilly see photos
इसी केबिन में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
कुलियों का काम हो गया था लगभग ठप 
रोडवेज बसों में सेटेलाइट से लदने वाले माल के पार्सल की पर्ची स्टैंड परिसर में बने ठेकेदार के काउंटर से कटने लगी। साथ ही ठेकेदार के ही चार मजदूर बसों में लदान की व्यवस्था करने लगे। तब से ही सेटेलाइट बस अड्डे पर पंजीकृत कुलियों का काम लगभग ठप सा हो गया था। नौबत यादव इनका नेता था, इसलिए ठेकेदारों से तकरार में वह हमेशा आगे रहता था। अब मामला हत्या तक जा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parcel contractor brother shot dead at satellite bus stand in Bareilly see photos
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो फरवरी को हुई थी मारपीट 
नौबत यादव के उकसावे पर कुली अक्सर अतुल और अनुज को परेशान कर रहे थे। कहासुनी अक्सर ही हो जाती थी। अतुल ने बताया कि दो फरवरी को कुछ कुलियों ने उन लोगों से मारपीट कर दी। झगड़े में उनके सिर से खून आ गया। उन्होंने बारादरी थाने जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने उन्हें भी बैठा लिया और फिर शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
Parcel contractor brother shot dead at satellite bus stand in Bareilly see photos
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस झगड़े को लेकर बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना था कि ठेकेदार के लोगों और कुलियों में झगड़ा हुआ था। इसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोट लगी थी। तब दोनों ही ओर से तहरीर दी गई थी। उन्होंने एक पक्ष से बिथरी के धारूपुर ठाकुरान निवासी रिजवान, नन्हे, शाजेब व कामदेव तो दूसरे पक्ष के अतुल पांडेय का शांतिभंगा में चालान कर दिया। दोनों ही पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed