फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2024: यूपी की जेल में मुस्लिम बंदियों ने रखा नवरात्र व्रत, देवी मंदिरों में उमड़े भक्त; तस्वीरें

Thu, 03 Oct 2024 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2024 Muslim prisoners kept Navratri fast in UP jail
Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। प्रथम आराध्या देवी माता शैलपुत्री हैं। नवरात्र पर बरेली से लेकर लखीमपुर खीरी तक आस्था का उल्लास देखा जा रहा है। भक्तों ने पहले दिन घट स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा की। लखीमपुर खीरी की जिला जेल में 205 बंदियों ने नवरात्र व्रत रखा है। तीन मुस्लिम बंदी भी मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। जेल में नवरात्र को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गए। भक्तों ने फूल, लाल चूनर आदि सामग्री से देवी मां की पूजा-अर्चना की।

Navratri 2024 Muslim prisoners kept Navratri fast in UP jail
लखीमपुर खीरी के देवी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि 190 पुरुष और 12 महिला बंदियों ने नवरात्र व्रत रखा है। इसके लिए पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था कर ली गई। बंदियों के फलाहार का इंतजाम भी किया गया। फलाहार में आलू, केला, दूध और चीनी शामिल है।

Navratri 2024 Muslim prisoners kept Navratri fast in UP jail
बरेली के चौरासी घंटा मंदिर में उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला

बरेली के देवी मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में देवी मां की महाआरती हुई। साहूकारा स्थित नौ दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2024 Muslim prisoners kept Navratri fast in UP jail
शाहजहांपुर के देवी मंदिर में पूजा करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में नवरात्र को लेकर शहर के चौक मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर, टाउनहाल में नौ दुर्गा मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर देवी मां की आरती हुई, जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। 
विज्ञापन
Navratri 2024 Muslim prisoners kept Navratri fast in UP jail
Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। घर-घर कलश स्थापना की गई। शहर के अलावा कस्बों और गांवों के दुर्गा मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। देवी मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed