{"_id":"66fe01f989104e50b9069dc5","slug":"bareilly-firecracker-factory-blast-echo-of-explosion-was-heard-two-and-a-half-kilometers-away-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली में ब्लास्ट: JCB के पंजे में फंस रहे थे मांस के लोथड़े... हर ओर तबाही का मंजर, अपनों को खोजती रहीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में ब्लास्ट: JCB के पंजे में फंस रहे थे मांस के लोथड़े... हर ओर तबाही का मंजर, अपनों को खोजती रहीं आंखें
Thu, 03 Oct 2024 10:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:01 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Firecracker Factory Blast
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली के कल्याणपुर में हुए धमाके के बाद मलबे में दबे लोगों को तलाश करने के लिए पांच घंटे तक राहत अभियान चला। इसमें लोग अपनों को तलाशते रहे पर सफलता न मिल सकी। मलबे में मांस के लोथड़े देखकर लोग आशंकित हो रहे थे। सबका दर्द एक जैसा ही था, पर वे एक-दूसरे को ढांढस भी बंधा रहे थे।
घटनास्थल पर खड़े पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में रहमान शाह के परिवार के करीबी लोग वाहिद के दो बच्चों की देर तक तलाश करते रहे। हालांकि, इसमें सफलता नहीं मिल सकी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वाहिद के तीन बेटे हैं। इनमें से एक दस साल का है, जो घटना के दौरान कोचिंग पढ़ने गया था। उसके घर में घुसने से पहले ही हादसा हो गया। इसलिए माना जा रहा है कि वाहिद ही उसे लेकर फरार हो गया है।
धमाके के बाद उठता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
ढाई किमी दूर तक सुनी गई धमाके की गूंज
धमाके की आवाज करीब ढाई किमी दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास के गांव बरसेर, केसरपुर आदि के ग्रामीण चौंक गए। इसके बाद कॉल और मेसेज के जरिये वह एक-दूसरे से संपर्क करने लगे। थोड़ी ही देर में कल्याणपुर की घटना के बारे में जानकारी हुई तो लोग मौके पर आ गए।
घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में आई दरार
धमाका इतना जोरदार था कि पांच मकान जमींदोज हो गए। इसके साथ ही आसपास के घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में दरार आ गई। खिड़कियों में लगे शीशे टूटकर बिखर गए।

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मां और दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आबादी के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में बुधवार शाम को जोरदार धमाका हो गया। इससे पांच घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबने और झुलसने से महिला व उसके दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
इसके अलावा हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी मलबे में दबा हो सकता है। ऐसे में स्थानीय बचाव दलों के साथ राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) भी देर रात तक बचाव कार्य में जुटा रहा।

मौके पर जांच करते पुलिस प्रशासन के अफसर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक सिरौली के मोहल्ला कौवा टोला निवासी दो भाई नाजिम और नासिर शाह कल्याणपुर के रहमान शाह के घर में बगैर लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी चलवा रहे थे। पटाखे बनाने के साथ ही यहां पर भंडारण भी किया जाता था। नासिर का भाई नाजिम रहमान का दामाद है।
शाम करीब चार बजे अचानक पटाखों में तेज धमाका हो गया। इससे रहमान के घर समेत पड़ोसी मोहम्मद अहमद उर्फ पप्पू शाह, इसरार, रुखसार व बाबू शाह के घर भी जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) व पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मौत हो गई। मलबे से एक अन्य अज्ञात महिला का शव मिला है।