उत्तर प्रदेश के बरेली में आसमीन नाम की युवती ने प्यार की खातिर अपना मजहब बदल लिया। घर परिवार छोड़कर प्रेमी संग शहर पहुंचीं आसमीन ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आरती श्रीवास्तव कर लिया। उन्होंने शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में प्रेमी जयवीर के साथ शादी कर ली। आश्रम के महंत आचार्य केके शंखधार ने हिंदू परंपरा के अनुसार दोनों को विवाह कराया। आसमीन ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ विवाह किया। इसमें किसी का दबाव नहीं है। वहीं जयवीर ने कहा कि वह आसमीन से शादी करके बेहद खुश हैं।
Bareilly News: आसमीन ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से रचाई शादी, एक साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन