लखीमपुर खीरी में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। शिक्षिका निशात का सऊद अंसारी से पुराना पारिवारिक रिश्ता था। इसी के चलते दोनों में नजदीकियां हो गई थीं। वहीं पिछले कुछ समय से रिश्तों में दरार बढ़ती चली गई। फिर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने इस रिश्ते की कड़वाहट को और बढ़ा दिया।
अभी पुलिस ने भले ही अपनी जांच में इस वीडियो को वारदात की वजह के तौर पर गंभीरता से नहीं लिया है, लेकिन परिचितों के बीच चर्चा है कि टीचर्स-डे की पार्टी में निशात को दूसरे युवक के साथ डांस करते देख सऊद बुरी तरह नाराज हुआ था।
2 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि टीचर्स-डे पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसी दौरान निशात के दूसरे युवक के साथ डांस करने का वीडियो बनाया गया। हालांकि यह कपल डांस था और इसमें कई शिक्षक-शिक्षिकाएं ग्रुप डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह वीडियो बाद में सऊद ने भी देखा। करीबियों के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद उसके मन में शक और नाराजगी और बढ़ गई थी। पहले से चल रही अनबन के बीच यह वीडियो रिश्ते में और कड़वाहट की वजह बना या नहीं, यह जांच का विषय है।
4 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निशात और सऊद के बीच लंबे समय से संबंध थे। कुछ दिनों से निशात सऊद से बात नहीं कर रही थीं। सऊद ने उन्हें धमकी भी दी थी। निशात ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी और पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। परिवार के बीच पुराने संबंध होने के कारण शिकायत से पहले सऊद के पिता को जानकारी दी गई थी।
5 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को यही तनाव खूनी वारदात में बदल गया, जिसमें वीडियो अहम माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल दोनों की कॉल डिटेल समेत दूसरे डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह जांच से ही साफ होगा कि क्या उस वीडियो ने आग में घी का काम किया था? क्या पहले से टूट रहे रिश्ते को उसने आखिरी धक्का दिया?