लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और इसके बाद सऊद अंसारी की आत्महत्या की जांच में नया तथ्य सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सऊद अपने साथ स्कूल में दो तमंचे लेकर पहुंचा था और दोनों का इस्तेमाल किया।
एक तमंचे से निशात के सिर में गोलियां मारी गईं, जबकि दूसरे से सऊद ने खुद को गोली मारी। आत्महत्या में इस्तेमाल तमंचा उसके हाथ में मिला, जबकि दूसरा पास की बेंच पर रखा था।
2 of 15
शिक्षिका निशात और आरोपी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में निशात के सिर में चार गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों तमंचे फोरेंसिक और बैलेस्टिक जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि दोनों हथियारों से कितनी-कितनी गोलियां चलीं और बरामद कारतूस व खोखे किस हथियार से संबंधित हैं।
3 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस बैलेस्टिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसलिए अभी दोनों हथियारों से चली गोलियों की संख्या की पुष्ट जानकारी नहीं है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला स्टाफ ने भी सऊद के दोनों तमंचे इस्तेमाल करने की बात बताई है।
4 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुराने बताए जा रहे दोनों तमंचे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके से बरामद दोनों तमंचे पुराने बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें नियमित रूप से तेल डाला जाता रहा था। पुलिस हथियारों की स्थिति और घटनाक्रम के समय को भी जांच का हिस्सा बना रही है।
5 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच से सात मिनट में वारदात की संभावना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हथियारों की स्थिति और घटनाक्रम के आधार पर प्रारंभिक तौर पर पूरी वारदात करीब पांच से सात मिनट में होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह अभी जांच का अंतिम निष्कर्ष नहीं है। सीसी कैमरे में दर्ज समय, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट से मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।