फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बेटी की आपबीती: मां कराती थी जिस्मफरोशी, कहती थी- पैसे मिल रहे हैं तू सब-कुछ करेगी, रोज खिलाती थी गर्भनिरोधक गोलियां

Thu, 09 Jun 2022 12:04 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Mother Made Young Daughter To Do Prostitution for money and two Maternal Uncle Did misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

यूपी के बरेली में सबसे पवित्र रिश्ते(मां और संतान) को शर्मसार कर देने वाला मामला आया है। दौलत के नशे में एक मां ने बेटी के जवान होते ही उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया, जिन्होंने उसके इनकार पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामा के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



युवती के मुताबिक, 16 मई को वह मुंबई में डांस बार से लौटी तो उसने अपने दोनों मामा से अश्लील डांस और देह व्यापार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा ने एक-एक कर उसके साथ यह कहकर दुष्कर्म किया कि अब उसकी सारी हिचक निकल जाएगी। इसके बाद वह मौका मिलते ही मुंबई से भाग निकली। मंगलवार को वह बरेली आने के बाद सीधे एसएसपी दफ्तर पहुंची और आपबीती सुनाई।

Mother Made Young Daughter To Do Prostitution for money and two Maternal Uncle Did misdeed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। उसकी मां पहले से देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद रोज उसके लिए ग्राहक लाना शुरू कर दिया। वह उसे रोज गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। उसके लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया, जहां उसकी मां के दो भाई रहते हैं।

 

Mother Made Young Daughter To Do Prostitution for money and two Maternal Uncle Did misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि उसकी अपनी मां और रिश्तेदारों ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बना दी। अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं होता। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां, मौसा, मौसी और मामा दुबई के किसी आदमी को उसे बेचने को कोशिश में लगे हैं। उसने लिखा है कि उसके सांविधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Made Young Daughter To Do Prostitution for money and two Maternal Uncle Did misdeed
पीड़िता को होटल में करना पड़ता था अश्लील डांस - फोटो : सोशल मीडिया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों मामा ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे। 

विज्ञापन
Mother Made Young Daughter To Do Prostitution for money and two Maternal Uncle Did misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
फोन पर बोली- पैसा मिल रहा है, सबकुछ करना पड़ेगा

युवती ने बताया कि उसने कई बार अपनी मां को फोन कर मुंबई में अपने साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के बारे में बताया। उसकी मां ने उसकी एक नहीं सुनी, उससे कहा कि पैसे तो मिल रहे हैं, तू सब-कुछ करेगी। युवती ने बताया कि उसकी मां ने ऐसा कई बार कहा जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed