फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly: खुराफातियों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, शिक्षक समेत 19 आरोपियों पर मुकदमा; इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Fri, 27 Jun 2025 11:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 11:33 AM IST
सार

नवाबगंज क्षेत्र के मजरा गंगापुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में 19 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें एक शिक्षक है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Miscreants broke Baba Saheb BR Ambedkar statue FIR lodged against 19 accused in Bareilly
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव के मजरा गंगापुर में सरकारी भूमि पर प्रशासन की अनुमति के बिना लगाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार रात खुराफातियों ने तोड़ दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर अफसर भी गांव पहुंचे। मामले में शिक्षक समेत 19 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शाम को एसएसपी ने इंस्पेक्टर राहुल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सुभाषनगर थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव को नवाबगंज का प्रभार दिया गया है। 

Miscreants broke Baba Saheb BR Ambedkar statue FIR lodged against 19 accused in Bareilly
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर - फोटो : वीडियो ग्रैब

मजरा गंगापुर में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने प्रशासन की अनुमति के बिना रातोंरात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। उन्हीं लोगों ने प्रतिमा के पास लकड़ी के खंभे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था। गांव निवासी दूसरे पक्ष के लोग इसका विरोध करते हुए प्रशासन से शिकायतें कर रहे थे। धीरे-धीरे मामला शांत होने लगा। इस बीच बृहस्पतिवार को तड़के तीन नकाबपोश खुराफातियों ने प्रतिमा खंडित कर दी।

Miscreants broke Baba Saheb BR Ambedkar statue FIR lodged against 19 accused in Bareilly
ग्रामीणों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पड़ोसियों के जागने पर खुराफाती भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एसडीएम उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, सीओ गौरव सिंह, थानाध्यक्ष क्योलड़िया जितेंद्र सिंह भी आ गए। दोपहर के बाद एडीएम प्रशासन पूर्णिमा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने भी गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। महिला नेता नीरू सागर, बसपा नेता सुम्मेर सिंह गौतम, हरीश सागर, नन्हे लाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants broke Baba Saheb BR Ambedkar statue FIR lodged against 19 accused in Bareilly
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
फुटेज में तीन आरोपी प्रतिमा तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से दो के चेहरे कपड़ों से ढंके हैं, जबकि एक का चेहरा खुला है। पुलिस ने उसी को पकड़कर बाकी लोगों के नाम-पते की जानकारी कर ली। गांव निवासी ताराचंद ने आरोपी पक्ष के उमाचरन, प्रेमपाल, सतेंद्र कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्रपाल, कपिल, बेनीराम, ओमकार, कुलदीप कुमार, रोहनलाल, भागीरथ, मदनलाल, रामस्वरूप मौर्य, उमाचरन, तिलकराम, शिव कुमार, धर्मवीर, धर्मपाल, परशुराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Miscreants broke Baba Saheb BR Ambedkar statue FIR lodged against 19 accused in Bareilly
सीसीटीवी कैमरा, क्षतिग्रस्त प्रतिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहले बिजली के तार काटे, फिर प्रतिमा तोड़ने पहुंचे खुराफाती
बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने के लिए खुराफाती योजना बनाकर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने पूरा प्रयास किया कि प्रतिमा को खंडित कर दें और खुद बच जाएं लेकिन वह फुटेज की वजह से फंस गए। अब इनमें से ज्यादातर गांव छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि शरारती तत्वों को पता था कि प्रतिमा के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। यदि रोशनी रही तो उनकी पहचान हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed