Murder In Shahjahanpur: शाहजहांपुर में झूठी शान के लिए पिता ने अपनी ही बेटी का गला काट दिया। दिल्ली के युवक से बेटी के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर पिता ने पहले समझाया, फिर धमकाया भी मगर असर न होने पर भयावह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। पिता ने फोन पर बात करते पकड़ा तो समझाया। बेटी ने पलटकर जवाब दे दिया तो धारदार हथियार से गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
करीब डेढ़ साल पहले सुनैना गांव में दसवीं में पढ़ती थी। तभी उसकी दोस्ती एक लड़के से हो गई थी। जानकारी में आने पर पिता भूपेंद्र परिवार समेत दिल्ली चला गया था। वहां राजमिस्त्री का काम करने लगा। वह सुबह काम पर निकल जाता था। उसकी गैरमौजूदगी में बेटी किसी युवक के संपर्क में आ गई थी।
2 of 8
आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से गांव आकर रहने लगा था भूपेंद्र
दोनों की नजदीकियों की जानकारी मिलने पर भूपेंद्र ने दिल्ली छोड़ दी और कुछ समय पहले फिर से अपने गांव में आकर काम करने लगा। वहां से आने के बाद भी बेटी ने युवक से बातचीत करना बंद नहीं किया। उसके पास की-पैड मोबाइल होने के चलते वह युवक से संपर्क में रहती थी। उसकी बातचीत को देखकर पिता को एतराज था। बताते हैं कि बेटी ने कई बार शादी करने की बात कह दी थी।
3 of 8
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बेटी के गले पर कृपाण से किए कई वार
इसे लेकर पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने नाराजगी जताई थी। मंगलवार को बात करते हुए भूपेंद्र ने उसे समझाया और समाज में बदनामी होने की दुहाई दी। इस पर बेटी ने नाराजगी में कड़ा जवाब दे दिया। इससे गुस्से में आए पिता ने उसके गले पर कृपाण से कई वार कर दिए। गर्दन से खून की धार छूटने के साथ ही वो जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर मौत हो गई। एसपी राजेश एस. ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
4 of 8
मौके पर जमा लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पिता बोला था- घर में मत जाना, बेटी का कत्ल कर दिया
ग्रामीणों ने बताया कि हत्या के बाद घर से निकले भूपेंद्र ने कहा था कि कोई घर के अंदर मत जाना। उसने बेटी को मार डाला है, वह थाने जा रहा था। इसके बाद वह तेज कदमों से भाग गया। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ किशोरी का शव पड़ा था।
5 of 8
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ बैठकर पी थी चाय, सामान्य था घर का माहौल
बेटी के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोते हुए दीपा ने बताया कि सुबह बेटी ने सभी के साथ बैठकर चाय पी थी। फिर खाना भी खाया। कुछ देर के लिए मां घर से बाहर निकली थी। तभी उसकी हत्या कर दी गई।