फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंतशा ने धर्म बदल प्रेमी संग की शादी: परिवार से जताया खतरा, कहा- मुझे मार देंगे, एक लाख में किया था मेरा सौदा

Sun, 04 May 2025 11:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 May 2025 11:15 AM IST
सार

मंतशा ने वीडियो के साथ ही प्रेमी हरीशंकर संग कई फोटो इंस्टाग्राम पर डाले हैं। फोटो में वह शादी के जोड़े में दिख रही है। वीडियो में मंतशा कह रही है कि वह हरीशंकर उर्फ लुक्का के साथ अपनी मर्जी से आई थी।

विज्ञापन
Mantasha changed her religion and married her lover in Bareilly
मंतशा ने धर्म बदलकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

बरेली के हजियापुर से एक अप्रैल को प्रेमी के साथ निकली मंतशा नाम की युवती ने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है। मंतशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर इसकी जानकारी दी है। उसने बताया है कि वह अपने प्रेमी हरिशंकर उर्फ लुक्का के साथ पूरी तरह सुरक्षित है दोनों ने शादी कर ली है। उन्हें जान का खतरा है, इसलिए कहीं छुपे हुए हैं। उसने बरेली एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। 

Mantasha changed her religion and married her lover in Bareilly
मंतशा ने धर्म बदलकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

कहा है कि वह अपनी मर्जी से हरिशंकर के साथ आई थी। उसके घरवालों ने हरिशंकर और उसके परिजनों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। उसे अपने घरवालों से खतरा है, इसलिए थाने भी नहीं आ पा रही है। एक अप्रैल को मंतशा के जाने के बाद उसके परिजनों ने पड़ोसी दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। उन दिनों तक तनातनी का माहौल रहा था।


Mantasha changed her religion and married her lover in Bareilly
मंतशा ने धर्म बदलकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

मंतशा ने वीडियो के साथ ही प्रेमी हरीशंकर संग कई फोटो इंस्टाग्राम पर डाले हैं। फोटो में वह शादी के जोड़े में दिख रही है। वीडियो में मंतशा कह रही है कि वह हरीशंकर उर्फ लुक्का के साथ अपनी मर्जी से आई थी। उनका मेरे ऊपर कोई जोर दबाव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mantasha changed her religion and married her lover in Bareilly
मंतशा ने धर्म बदलकर प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी साहब से मेरी रिक्वेस्ट है कि मुझे सुरक्षा चाहिए। मेरे चाचा-चाची मुझे मार देंगे। मैं अपना बयान दे रही हूं। अगर मैं थाने तक गई तो चाचा-चाची रास्ते में ही मार देंगे। इसलिए मेरे बयान पर गौर करें। मैं जहां भी हूं, सेफ हूं। मैंने हरीशंकर से शादी कर ली है। उनके साथ सुरक्षित हूं। मेरे ससुरालवालों को तंग न किया जाए।

यह भी पढ़ें- बड़ी बहन बनी हैवान: अक्सर लवर संग मनाती थी रंगरेलियां...इसलिए दो छोटी बहनों से करवाया दुष्कर्म, दी थी ऐसी धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed