फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा: मेरा नहाते हुए गंदा वीडियो बनाया, मैंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेला है, अब और नहीं...

Fri, 17 Dec 2021 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Dec 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic student ate poison Warden accused of torture in Shahjahanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजकीय पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार सुबह हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। अन्य छात्राओं ने क्लास में आने के लिए फोन करके पूछा तो दूसरी छात्रा ने फोन उठाकर तबीयत खराब होने की सूचना दी। इसके बाद कॉलेज के स्टाफ ने छात्रा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। छात्रा ने सुसाइड नोट में वार्डन और कुछ छात्राओं पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छात्रा बस्ती जिले की रहने वाली है। उसे बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे संस्थान के स्टाफ ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया। सोशल मीडिया पर छात्रा का एक सुसाइड नोट वायरल हो रहा है, जिसे उसने बुधवार को लिखा था। इसमें लिखा कि उसकी वार्डन ने वहां पर पढ़ने वाली चार-पांच छात्राओं के साथ मिलकर बहुत प्रताड़ित किया है। उसके साथ मारपीट की गई। वार्डन के इशारे पर वहां की छात्राओं ने उसका बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया। 
Polytechnic student ate poison Warden accused of torture in Shahjahanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वार्डन उस वीडियो को दिखाकर धमका रही थी। इसी वजह से उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है। छात्रा के दोस्तों ने उसके परिवार को फोन पर सूचना दी। छात्रा का भाई शाम को शाहजहांपुर पहुंचा। उसने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। घटना के कई घंटे बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो कांट थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचे और पूछताछ की। 
 
Polytechnic student ate poison Warden accused of torture in Shahjahanpur
फाइल फोटो
छात्रा ने यह लिखा है सुसाइड नोट में
जब से हमारे हास्टल की वार्डन बदली हैं तब से मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं। मेरी हास्टल वार्डन ने कुछ समय पहले हॉस्टल की कुछ लड़कियों से मुझे पिटवाया था। इसकी वजह से मैं यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई थी। उन्होंने मुझे अकेले में धमकी दी और एक बहुत गंदा वीडियो दिखाया, जिसमें मैं बाथरूम में नहा रही थी। मैंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेला है, जिसको लेकर मैं बहुत परेशान हूं। अपनी जिंदगी में अब और नहीं झेल पा रही हूं। मुझसे कहा गया कि ये सब बातें मैंने किसी को बताईं तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Polytechnic student ate poison Warden accused of torture in Shahjahanpur
फाइल फोटो
मैं और मेरे माता-पिता मुंह न दिखा पाएंगे। मम्मी-पापा, भइया प्लीज हमें माफ कर दीजिएगा। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे कारण मेरे माता-पिता और भाई को शर्मिंदा होना पड़े पर अब मैं जीना नहीं चाहती इसलिए मैं अपनी जान देने जा रही हूं। मम्मी-पापा और भइया आप लोग अपना ख्याल रखना, मैं नहीं चाहती जो मेरे साथ हुआ वो भविष्य में किसी और के साथ हो।
आपकी बेटी
विज्ञापन
Polytechnic student ate poison Warden accused of torture in Shahjahanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अनुशासन समिति मामले की जांच कर रही है। छात्रा अस्वस्थ रहती थी। पहले भी उसको अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। खाली पेट दवाएं खाने से छात्रा को कुछ हुआ होगा। कोई गंभीर मामला नहीं है।
डॉ. संतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed