{"_id":"66a5a73c210cdc19c906b691","slug":"kupwara-attack-mohit-say-i-will-take-on-enemy-i-will-not-retreat-friends-got-emotional-remembering-brave-words-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kupwara Attack: मोहित कहते थे, दुश्मन से लूंगा मोर्चा, पीछे न हटूंगा; बहादुरी भरी बातें याद कर भावुक हुए दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kupwara Attack: मोहित कहते थे, दुश्मन से लूंगा मोर्चा, पीछे न हटूंगा; बहादुरी भरी बातें याद कर भावुक हुए दोस्त
Sun, 28 Jul 2024 07:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
मोहित की बहादुरी भरी बातें हमेशा जेहन में गूंजती रहेंगी। दोस्त, बहादुरी के किस्से सुनाना नहीं भूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोहित हमेशा कहता था कि वह अपना, अपने गांव का और अपने देश का नाम ऊंचा रखेगा। अगर कभी दुश्मन से मोर्चा लेने का मौका आया तो पीछे नहीं हटेगा। ऐसा ही उसने कर दिखाया है। उसकी बलिदान सभी के लिए प्रेरक है।
Trending Videos
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
मोहित 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसके सेना में जाने के बाद गांव के कई युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा मिली। उसके दोस्त और तमाम युवा सेना जाने की तैयारी में जुटे।
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
गांव के ही दुष्यंत, अजीत, स्वीटी और विपिन ने कहा कि मोहित उनसे कहत थे कि बड़े भाग्य से किसी को देश की सेवा का अवसर मिलता है। उसे मिला है तो वह देश के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेगा। जब शाम उनके वीरगति प्राप्त करने की जानकारी हमें मिली तो हम यही कह सके-मोहित जैसा तुम कहते थे, तुमने वैसा ही कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा है मोहित का गांव, मात्र 250 की आबादी सेना में हैं 12 नौजवान
मात्र 250 लोगों की आबादी के छोटे से गांव सभानगर में देशभक्ति का जज्बा भरा हुआ है। गांव के 12 नौजवान भारतीय सेना में सैनिक हैं। चार अग्निवीर हैंं। एक बीएसएफ में हैं। इस तरह से देश की रक्षा में गांव के परिवारों ने अपने लाल सौंप रखे हैं।
मात्र 250 लोगों की आबादी के छोटे से गांव सभानगर में देशभक्ति का जज्बा भरा हुआ है। गांव के 12 नौजवान भारतीय सेना में सैनिक हैं। चार अग्निवीर हैंं। एक बीएसएफ में हैं। इस तरह से देश की रक्षा में गांव के परिवारों ने अपने लाल सौंप रखे हैं।
विज्ञापन
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
देश के भीतरी हिस्सों में सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तीन बेटियां पुलिस में हैं। गांव में पढ़ाई लिखाई का माहौल है। लोग बच्चों देश की सेवा और सरकारी सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करते हैं। गांव के तीस लोग सरकारी सेवाओं में हैं। इसमें एक ग्राम पंचायत अधिकारी भी हैं।