{"_id":"6322b5ee79351f410b609ab2","slug":"know-lakhimpur-kheri-rape-and-murder-case-all-updates-in-10-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर कांड: शादी, दुष्कर्म, हत्या और मुठभेड़...सुहैल और जुनैद की बहनों से थी दोस्ती; अब तक के 10 अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर कांड: शादी, दुष्कर्म, हत्या और मुठभेड़...सुहैल और जुनैद की बहनों से थी दोस्ती; अब तक के 10 अपडेट्स
Thu, 15 Sep 2022 11:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
lakhimpur kheri casea
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई थी। वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों में छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं। एक अभियुक्त जुनैद को पुलिस ने झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।
आईजी के समझाने पर धरना समाप्त हुआ
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
निघासन में मिले दो बहनों के शव
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी छोटू, सुहैल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन आरिफ हैं। एक अभियुक्त जुनैद की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है। जुनैद के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों से हुई पुलिस की नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
पांच अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य साजिश कर्ता पड़ोस में रहने वाले छोटू ने ही किशोरियों से सुहैल और जुनैद की दोस्ती कराई थी।
विज्ञापन
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाला छोटू घटना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी दोनों बहनों को बहला फुसला के खेत में ले गए थे।