बरेली में आंधी और बारिश के बीच बुधवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति का भी फ्यूज उड़ गया। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक बूंदाबांदी जारी रहने से फॉल्ट ठीक भी नहीं किए जा सके। इधर, जलभराव ने स्मार्ट सिटी के इंतजाम की भी पोल खोल दी। बुधवार शाम चार बजे के करीब आंधी के साथ बारिश शुरू होने के बाद एहतियातन कई जगह आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद भी जगह-जगह फॉल्ट हुए। वसंत विहार कॉलोनी में 11 केवी लाइन का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
{"_id":"66e27a9212ea3c4055080021","slug":"heavy-rains-cause-waterlogging-and-power-cuts-in-bareilly-2024-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rain in Bareilly: आंधी में उड़ी बिजली, जलभराव में डूबे स्मार्ट सिटी के इंतजाम, बारिश से हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Bareilly: आंधी में उड़ी बिजली, जलभराव में डूबे स्मार्ट सिटी के इंतजाम, बारिश से हुआ ये हाल
Thu, 12 Sep 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
हजियापुर में हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा समस्या सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला उपकेंद्र के इलाकों में रही। मिशन और कैंट उपकेंद्र के इलाकों में भी पेड़ों की टहनियां गिरने से लाइनें ब्रेक डाउन हो गईं। सिविल लाइंस और चौपुला में ट्रांसफार्मर के केबल जलने व जंपर उड़ने के कारण समस्या रही। पीलीभीत बाइपास पर खंडेलवाल कॉलेज के पास पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर जाम भी लग गया। एक घंटे बाद पेड़ हटाने के बाद यातायात सामान्य किया जा सका।
वसंत विहार में झुका बिजली का खंभा
- फोटो : अमर उजाला
इन स्थानों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त
- डीजल शेड के पास 33 केवी लाइन पेड़ की टहनियां गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।
- मिनी बाइपास पर पेड़ गिरने से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हुई।
- कर्मचारी नगर गली नंबर आठ के पास पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई।
- खंडेलवाल कॉलेज के पास पीलीभीत हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम, लाइनें क्षतिग्रस्त।
- सीडीओ आवास के पास पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त।
- कैंट इलाके में दो स्थानों पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलूकपूर में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शहर के निचले इलाके बने तालाब
तेज बारिश ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। बारिश के बाद पुराने शहर के कई इलाकों में लोग घंटों गलियों में हुए जलभराव से जूझते रहे। कई रास्तों पर तो घुटनों तक पानी भर गया। यहां से गुजरने वाले लोग नगर निगम को कोसते नजर आए।
तेज बारिश ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। बारिश के बाद पुराने शहर के कई इलाकों में लोग घंटों गलियों में हुए जलभराव से जूझते रहे। कई रास्तों पर तो घुटनों तक पानी भर गया। यहां से गुजरने वाले लोग नगर निगम को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
बारिश से शहर में हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद सबसे बुरा हाल मलूकपुर, जसौली, आजमनगर, तंबाकू वाली गली हजियापुर, सूफी टोला, कटरा चांद खां, रबड़ी टोला, घेर जाफर खां में रहा। सीवर लाइन और नाले चोक होने की वजह से बारिश के बाद कई-कई फुट पानी गलियों में भर गया। जलभराव के चलते कई बाइक सवार गिरकर घायल भी हुए।