अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के आरोपियों रविंद्र और अरुण के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट किया गया है। एनकाउंटर को सनातन की हार बताते हुए लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास भी किया गया है। इधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की परीक्षा लेने की कोशिश नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो पुलिस और सख्ती से निपटेगी।
यूपी पुलिस को गोदारा ने फिर दी चुनौती: एनकाउंटर के बाद बोला- इसकी माफी नहीं; ADG का जवाब- अब हिमाकत न करना
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:10 AM IST
सार
एडीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए। गिरोह के पास हथियार कहां से आते हैं? इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन