{"_id":"6320091efdc58150a74bb0ef","slug":"girl-family-killed-young-man-after-picture-of-girlfriend-on-whatsapp-status-in-bareilly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई प्रेमिका की तस्वीर: युवती के परिजनों ने दी खौफनाक मौत, ऐसे हाल में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई प्रेमिका की तस्वीर: युवती के परिजनों ने दी खौफनाक मौत, ऐसे हाल में मिला था शव
Tue, 13 Sep 2022 10:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले के जियानगला गांव के सुनील कुमार की हत्या उसकी प्रेमिका के घरवालों ने ही की थी। वे व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रेमिका का फोटो लगाने से नाराज थे। सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मामले में नामजद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। शीशगढ़ इलाके के गांव जियानगला में रहने वाले सुनील का गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग था। इस मामले की जानकारी करीब चार महीने पहले युवती के परिजनों को हुई तो बखेड़ा खड़ा हो गया था। उस वक्त ग्राम प्रधान ने पंचायत कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पंचायत में तय हुआ था कि अब लड़का-लड़की एक-दूसरे से कोई वास्ता नहीं रखेंगे और न ही मिलेंगे। दो सितंबर की रात 11 बजे सुनील खाना खाकर छत पर सोने चला गया था।
Trending Videos
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन गांव से आधा किलोमीटर दूर कुतुकपुर गांव के बाग में पेड़ से उसका शव लटका मिला था। परिजनों ने प्रेमिक के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया था।
x
x
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले दिन गांव से आधा किलोमीटर दूर कुतुकपुर गांव के बाग में पेड़ से उसका शव लटका मिला था। परिजनों ने प्रेमिक के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
हालांकि तत्कालीन इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने आत्महत्या बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया था। इस पर नाराज परिजन ने 18 घंटे तक शीशगढ़-बहेड़ी रोड जाम रखा था। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
नौ दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शीशगढ़ इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह के मुताबिक सुनील का गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन-चार महीने पहले सुनील ने लड़की की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा ली। इसी रंजिश में युवती के परिवार वालों ने सुनील की हत्या की थी।
शीशगढ़ इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह के मुताबिक सुनील का गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन-चार महीने पहले सुनील ने लड़की की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा ली। इसी रंजिश में युवती के परिवार वालों ने सुनील की हत्या की थी।