{"_id":"6af21f6ed8a7f4426c04e844","slug":"crushing-season-to-begin-in-four-mills-from-tomorrow-bareilly-news-c-4-bly1015-1004457-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार मिलों में कल से शुरू होगा पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार मिलों में कल से शुरू होगा पेराई सत्र
Tue, 10 Nov 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। जिले की सभी चीनी मिलों में 11 नवंबर से नए पेराई सत्र की शुरुआत होगी। शासन के निर्देश पर सभी मिलें एक ही दिन चालू की जाएंगी। गन्ना विभाग ने मिलों को पूर्व में ही गन्ने का आवंटन कर दिया है। पर्चियों का वितरण बीते दिनों ही शुरू किया जा चुका है।
जिले में इस बार 1,01,654 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना बोया गया है। चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अक्तूबर में ही पेराई सत्र शुरू कराने की तैयारी थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण टालना पड़ा।
इस बार फरीदपुर चीनी मिल को 80 सेंटरों से 245 लाख क्विंटल, मीरगंज मिल को 99 सेंटरों से 229 लाख क्विंटल और सेमीखेड़ा मिल को 14 सेंटरों से 89 लाख क्विंटल गन्ना आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
पिछले साल शुरू हुई त्रिवटीनाथ चीनी मिल को इस बार छह सेंटरों से 19 लाख क्विंटल गन्ना दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि पेराई सत्र को लेकर ज्यादातर तैयारियां पूरी हो गई हैं।