Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदले की आग में हैवान बना पिता: बेटे को नदी में फेंककर मार डाला, पुलिस से बोला- पड़ोसियों ने की हत्या

Wed, 04 Sep 2024 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
Father killed his five year old son by throwing him in the river in shahjahanpur
पिता ने की मासूम बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

साहब...पड़ोसियों ने मेरे बेटे का अपहरण कर लिया है। इनके ऊपर हत्या की धारा लगाकर जेल भेज देना। अपने मासूम बेटे की हत्या करने के आरोपी संजीव के बार-बार यही बात दोहराने पर पुलिस का शक उस पर गहराता गया। पड़ोसियों को थाने में बुलाने के बाद पुलिस ने संजीव को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जब पुलिस ने ये कहा कि शव बरामद होते ही पड़ोसियों को जेल भेज देंगे। वैसे ही संजीव ने नदी में खोजने की बात कही। पुलिस ने मंगलवार को मासूम का शव नदी से बरामद कर लिया। हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया। 

Trending Videos
Father killed his five year old son by throwing him in the river in shahjahanpur
आरोपी संजीव - फोटो : अमर उजाला

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव तिउलक निवासी राजमिस्त्री संजीव ने पत्नी नन्हीं देवी की पिटाई का बदला लेने के लिए मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे की हत्या कर दी। पत्नी से विवाद के बाद से ही पड़ोसियों को उसने सबक सिखाने की ठान ली थी। 

Father killed his five year old son by throwing him in the river in shahjahanpur
आरोपी संजीव को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को संजीव घर लौटा। उसने पत्नी को बताया कि उसे बुखार आ रहा है। इसके बाद साजिश के तहत बेटे गौरव व खुद की दवा लेने के लिए स्कूटी से चिनौर आया था। खुशीराम के मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद शाम करीब सात बजे वह तिउलक पुल के पास पहुंचा। लोगों की आवाजाही न होने के दौरान उसने मासूम बेटे गौरव को पुल से नदी में धक्का दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father killed his five year old son by throwing him in the river in shahjahanpur
आरोपी संजीव - फोटो : अमर उजाला

आंखों के सामने वह डूब गया और उसका निर्दयी पिता उसे देखता रहा। बेटे के पानी में डूबने के बाद संजीव घर पहुंचा। उसने बताया कि पड़ोसी और चार अन्य लोग रास्ते में घेरकर बेटे को छीनकर भाग गए। इतना कहते हुए वह बेहोश हो गया। उसे पानी की छींटें मारकर होश में लाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने संजीव से पूछताछ शुरू की। 

विज्ञापन
Father killed his five year old son by throwing him in the river in shahjahanpur
आरोपी संजीव को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एक बेटी की भी हो चुकी मौत 
संजीव के परिवार में पत्नी व चार बेटे थे। पुलिस के अनुसार, गौरव की मृत्यु से पहले एक बेटी भी खत्म हो चुकी है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा सौरभ और एक बेटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed