{"_id":"639ab31e34c5df70ec664b1c","slug":"doctor-killed-his-wife-in-lakhimpur-kheri-then-took-dead-body-in-a-box-and-took-it-345-km-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेरहम पति: डॉक्टर ने किया पत्नी का कत्ल, फिर बक्से में शव रखकर ले गया 345 किलोमीटर दूर और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम पति: डॉक्टर ने किया पत्नी का कत्ल, फिर बक्से में शव रखकर ले गया 345 किलोमीटर दूर और...
Thu, 15 Dec 2022 01:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Dec 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor killed his wife
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला बहादुरनगर में महिला डॉक्टर की हत्या कर आरोपी पति व अन्य ने चुपचाप हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर जाकर शव का अंतिम कर दिया। इसके बाद मामले में गुमशुदगी दर्ज करा दी। वहीं पुलिस भी गुमशुदगी का मामला समझकर मोबाइल लोकेशन ट्रेस करती रही। मृतक डॉक्टर के पिता शिवराज शुक्ल निवासी रायपुर थाना ईसानगर ने एसपी से मुलाकात की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मूल रूप से ईसानगर थाना इलाके के रायपुर गांव निवासी शिवराज शुक्ला (गोंडा डीएम के ओएसडी) वर्तमान निवासी सी/4 हाउसिंग कॉलोनी सिविल लाइंस गोंडा ने अपनी पुत्री वंदना की शादी फरवरी 2014 में मोहल्ला बहादुरनगर निवासी गौरीशंकर अवस्थी के पुत्र आशुतोष अवस्थी के साथ की थी। दोनों पति-पत्नी पेशे से डॉक्टर थे।
महिला डॉक्टर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि 26 नवंबर 2022 की शाम पांच बजे पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पति आशुतोष अवस्थी ने पत्नी वंदना को डंडे से पीटकर धक्का दे दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला डॉक्टर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी आशुतोष अवस्थी और उसके पिता गौरीशंकर अवस्थी ने मिलकर मृतक के शव को घर पर मौजूद बक्से में रख दिया और 27 नवंबर 2022 को रेलवे स्टेशन के पास से एक मेटाडोर और दो मजदूरों को किराए पर लेकर शव को गढ़मुक्तेश्वर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला डॉक्टर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मृतक के पिता शिवराज शुक्ला ने 28 नवंबर की रात को अपनी बेटी से बात करनी चाही तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। इससे उन्होंने भी दामाद से बात की तो उसने वंदना के घर से चले जाने की बात बताई। इसके बाद मृतक के पति आशुतोष अवस्थी ने 29 नवंबर 2022 को कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद पुलिस ने एक दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की। फिर कई दिनों तक वंदना के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करती रही। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पिता-पुत्र का भी दो दिन तक मोबाइल बंद रहा था, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले की परतें खुलकर सामने आ गईं।