लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के पकरिया जलालपुर में बच्ची की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिए गए गांव के ही आसाराम (48) की मौत हो गई। परिजनों ने थर्ड डिग्री से मौत का आरोप लगाते हुए शनिवार को लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्ता चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। छह घंटे तक हंगामा हुआ। इस मामले में पिपरझला पिकेट प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों पर हत्या और अवैध रूप से हिरासत में रखने का मुकदमा दर्ज होने के बाद लोग शांत हुए।
{"_id":"661b7284561572144a0b7c98","slug":"custodial-death-case-hospital-records-exposed-police-story-in-lakhimpur-kheri-2024-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिरासत में आसाराम की मौत: अस्पताल के रिकॉर्ड ने किया पुलिस की कहानी का पोस्टमार्टम, दो पुलिसवालों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में आसाराम की मौत: अस्पताल के रिकॉर्ड ने किया पुलिस की कहानी का पोस्टमार्टम, दो पुलिसवालों पर मुकदमा
Sun, 14 Apr 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर तैनात रही पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पहलुओं पर गौर करें तो पुलिस ने कई अहम बातें छिपाईं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से लेकर रात करीब नौ बजे तक यानी करीब साढे़ सात घंटे आसाराम पुलिस की अवैध रूप से हिरासत में था। इस दौरान उसके साथ क्या हुआ, यह पुलिस ही जानती है लेकिन उसके शरीर पर चोटों के निशान पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहे हैं।
लोगों का समझाने का प्रयास करते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई, करंट भी लगाया गया। हालांकि पुलिस के हवाले से मिली पोस्टर्माटम रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार, आसाराम के शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खुद इसकी पुष्टि की। वहीं मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्ता चौराहे पर जाम लगाकर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप, मौत होने के बाद सूचना दी
आसाराम के बेटे रोहित व केपी सिंह ने आरोप लगाया कि मितौली थाना परिसर में पुलिस ने आसाराम को बेरहमी से पीटा। करंट भी लगाया, जिससे उनकी मौत हो गई। जब मौत हो गई, तब हम लोगों को सूचना दी। रात में ही पुलिस ने शव परिजनों को बीमारी से मौत होने की बात कहते हुए सौंप दिया था। सुबह गांव में तनाव फैल गया।

मृतक आसाराम के परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरी कर परिवार चलाते थे आसाराम
आसाराम के पास मात्र ढाई बीघे जमीन बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी माया देवी व बेटों का भरण पोषण मेहनत मजदूरी कर करता था। आसाराम के तीन बेटों में रोहित शादीशुदा हैं, जबकि केपी व अंकित अभी अविवाहित हैं।
आसाराम के पास मात्र ढाई बीघे जमीन बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी माया देवी व बेटों का भरण पोषण मेहनत मजदूरी कर करता था। आसाराम के तीन बेटों में रोहित शादीशुदा हैं, जबकि केपी व अंकित अभी अविवाहित हैं।