{"_id":"6360d8abfae1bd1a99565f5c","slug":"budaun-triple-murder-killer-doing-recce-of-leader-kill-as-soon-as-possible-bjp-leaders-close-to-mla-suspected","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: सपा नेता की रेकी कर रहे थे कातिल, मौका मिलते ही खेला खूनी खेल, विधायक के करीबी भाजपा नेता पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: सपा नेता की रेकी कर रहे थे कातिल, मौका मिलते ही खेला खूनी खेल, विधायक के करीबी भाजपा नेता पर शक
Tue, 01 Nov 2022 01:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
budaun murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के सथरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में भले ही पुलिस ने हमलावरों की पहचान होने से इनकार किया है, लेकिन इतना जरूर है कि हत्यारे कई दिन से राकेश की रेकी कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह से पता था कि घर में कौन-कौन मौजूद है और राजेश गुप्ता कहां गए हुए हैं। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने का समय भी देर शाम चुना। उस वक्त मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। राकेश गुप्ता भी गेट पर बैठने के बाद अपने घर चले गए थे। इस हत्याकांड के दौरान घर में केवल राकेश गुप्ता, उनकी बीमार पत्नी और बुजुर्ग मां मौजूद थीं। उनके अलावा घर में चौथा व्यक्ति नहीं था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारे कई दिन से उनकी रेकी कर रहे थे। हत्यारे तब से और सक्रिय हो गए थे, जब वह दिवाली से एक दिन पहले गांव पहुंचे थे। इसमें किसी नजदीकी व्यक्ति के भी शामिल होने की चर्चा है।
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि उसी के माध्यम से उनकी सूचना हत्यारों तक पहुंच रही थी। अनुमान है कि सोमवार शाम की भी पूरी सूचना दी गई। इससे हत्यारों ने उनके घर में घुसकर खूनी खेल खेला और चुपचाप घर से निकल गए।
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता की कनपटी, पत्नी और मां के सीने पर मारी गोली
सपा नेता और उनकी मां व पत्नी की हत्या के बाद काफी देर तक यह पुष्ट नहीं हुआ कि उन्हें कितनी और कहां गोली मारी गई है। हालांकि रात साढ़े 11 बजे जब उनके शव पोस्टमार्टम को ले जाए गए, तब उनके कुछ नजदीकियों ने बताया कि हत्यारों ने राकेश गुप्ता की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की है जबकि उनकी मां और पत्नी की सीने पर गोली मारी गई है।

जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हैरानी की बात: तीन हत्याएं, लोगों ने गोली की आवाज तक नहीं सुनी
अब तक चर्चाओं पर गौर करें तो इस तिहरे हत्याकांड का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है और न ही किसी ने हमलावरों के घर से निकलते हुए देखने का दावा किया है। तो वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन मोहल्ले के एक व्यक्ति ने भी गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उन्हें नजदीक से सटाकर गोली मारी गई है। इससे लोगों तक गोली चलने की आवाज नहीं पहुंची।

मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
बंद घर में कैसे हुई हत्या
सवालों के घेरे में यह बात भी आ रही है कि बंद घर में हत्या कैसे हो गई। क्योंकि जिस व्यक्ति ने सबसे पहले मृत लोगों को देखा उसे छत के सहारे अंदर झांकना पड़ा। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे।
सवालों के घेरे में यह बात भी आ रही है कि बंद घर में हत्या कैसे हो गई। क्योंकि जिस व्यक्ति ने सबसे पहले मृत लोगों को देखा उसे छत के सहारे अंदर झांकना पड़ा। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे।