{"_id":"6360d2f6869aab747e672c59","slug":"budaun-triple-murders-samajwadi-party-leader-feared-attack-used-to-keep-private-gunners-for-security","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: सपा नेता को थी हमले की आशंका, पहले ही कर ली थी यह तैयारी, लेकिन छोटी से चूक से गंवानी पड़ी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: सपा नेता को थी हमले की आशंका, पहले ही कर ली थी यह तैयारी, लेकिन छोटी से चूक से गंवानी पड़ी जान
Tue, 01 Nov 2022 01:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस में रिश्तेदार और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता को कई साल से हमले का डर सता रहा था। इससे वह अपने साथ निजी गनर रखते थे, जो हर समय उनके साथ असलहे लेकर तैयार रहते थे, लेकिन हत्या के दौरान गनर घर पर मौजूद नहीं थे। उनका छोटा भाई गनर अपने साथ ले गया था। बसपा शासन काल में राकेश गुप्ता का अच्छा नाम था। बाद में सपा सरकार में भी नाम रहा। उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही उनके दुश्मन भी पैदा हो गए। जब उनके भाई की हत्या हुई, तब उन्हें लगने लगा कि उनकी जान को भी खतरा है। इससे वह निजी गनर रखने लगे थे। कुछ और भी लोग उनके साथ असलहे लेकर मौजूद रहते थे। जब वह घर में चले जाते थे, तब गनर अपने घर जाते थे।
सपा नेता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि उनके अलावा छोटे भाई राजेश गुप्ता को भी हमले का डर था। वह भी कभी अकेले नहीं आते-जाते थे। एक-दो लोग असलहा लेकर उनके साथ भी रहते थे।
सपा नेता की पत्नी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सोमवार शाम जब राकेश गुप्ता घर के अंदर जाकर लेट गए, तब उनके छोटा भाई राजेश गनर अपने साथ ले गए। उन्हें राकेश गुप्ता की चिंता थी, इससे उन्होंने कॉल की थी। जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो एक व्यक्ति को घर भेजा गया, तब उन्हें तिहरे हत्याकांड का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसहैत थाना इलाके के गांव सथरा में सोमवार देर शाम सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता (58), उनकी पत्नी शारदा (55) और मां शांतिदेवी (80) की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रविंद्र दीक्षित, उसके बेटों सार्थक अर्चित एवं चालक विक्रम उर्फ विक्की और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।