{"_id":"6604ff43abf9f3d9c80b8687","slug":"budaun-double-murder-case-who-is-calling-sajid-is-he-not-only-conspirator-is-the-caller-conspirator-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: कौन है साजिद को कॉल करने वाला? कहीं वो ही तो नहीं साजिशकर्ता; प्री प्लान था आयुष-अहान हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: कौन है साजिद को कॉल करने वाला? कहीं वो ही तो नहीं साजिशकर्ता; प्री प्लान था आयुष-अहान हत्याकांड
Thu, 28 Mar 2024 11:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में भले ही पुलिस साजिद को मानसिक बीमार बता रही है लेकिन यह भी माना जा रहा है कि यह हत्याकांड उसका प्री प्लॉन था। वह 15 दिन पहले अपनी पत्नी को मायके भेज चुका था। बकायदा बाजार से चाकू खरीदकर लाया था और फिर इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया था।
आरोपी साजिद, जावेद, मृतक बच्चों के पिता
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य हत्यारोपी साजिद के परिवार वाले भी चाहते हैं कि उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए। जब वह सखानूं से बाइक लेकर शहर आया था। इससे पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। काफी देर तक साजिद उससे बात करता रहा था। इसके बाद साजिद बाइक लेकर चला गया था।
आरोपी जावेद के पिता और चाचा
- फोटो : अमर उजाला
इस कॉल के बारे में अन्य लोगों को जानकारी नहीं थी लेकिन उसके परिवार वाले अच्छी तरह जानते थे। जब यह हत्याकांड हुआ और साजिद एनकाउंटर में मारा गया तो उसके परिवार वालों ने भी कॉल आने की बात का जिक्र किया और उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक करने की मांग की। हालांकि इसकी छानबीन कर रही पुलिस ने साजिद की कोई कॉल डिटेल उजागर नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जावेद को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इसे जांच का एक हिस्सा बताया है लेकिन इससे यह भी माना जा रहा है कि कहीं न कहीं पुलिस से कोई कड़ी जरूर छूट रही है या फिर पुलिस वहां तक पहुंच ही नहीं पा रही है।
विज्ञापन
बदायूं डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
आज भी जिले के लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर साजिद ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की। क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से बीमार था, अगर ऐसा था तो उसने पहले कभी सेविंग करने के दौरान लोगों की गर्दन क्यों नहीं काटी। उसने किसी बच्चे को क्यों नहीं मारा। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनका खुलासा होना बाकी है। पुलिस लगातार इसकी छानबीन करने की बात कह रही है।