फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun Case: विस्फोट से मासूम का शरीर फट गया था... उड़ गए चिथड़े, जल गए थे कपड़े; देखें तस्वीरें

Tue, 02 Apr 2024 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Apr 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Budaun Case Clothes were burnt, body parts were in pieces See pictures
Budaun Case - फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर कस्बे में सोमवार अपरान्ह करीब 3:15 बजे ऐसा धमाका हुआ कि उसकी आवाज एक किलो मीटर दूर तक गई। काफी देर तक लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ। जब दूर से लोगों ने मुहाली मोहल्ले में धूल का गुब्बार उठता देखा तो लोग उस ओर दौड़े। मोहल्ला मुहाली निवासी अख्तर का दो मंजिला मकान बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे किनारे बना था। उसके मकान में दो दुकानें थीं। 


दुकानों के नजदीक में ही मकान का दरवाजा था और उन दुकानों के पीछे कुछ खाली जगह पड़ी थी। उसके पीछे कमरे और बरामदा बना था। इस हादसे में अख्तर का पूरा मकान और दुकानें ध्वस्त हो गईं। नजदीक में रहने वाले लोगों ने बताया कि शायद कहीं भूकंप आया है तो कोई कह रहा था कि कहीं सिलिंडर फटा है। 

 
Budaun Case Clothes were burnt, body parts were in pieces See pictures
budaun blast - फोटो : अमर उजाला
अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए। वह अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर के लिए भागे। उस दौरान कहीं अख्तर का मकान नजर नहीं आया। उसकी जगह केवल धूल ही धूल दिखाई दे रही थी। धमाके की आवाज सुनकर और धूल का गुब्बार देखकर स्टेट हाईवे से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। 

 
Budaun Case Clothes were burnt, body parts were in pieces See pictures
budaun blast - फोटो : अमर उजाला
गनीमत यह रही कि उस दौरान अख्तर के घर के सामने से कोई वाहन या कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। अगर ऐसा होता तो वो भी हादसे की चपेट में आ सकता था। इस हादसे में पड़ोसी और उनके मकान बाल-बाल बच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Case Clothes were burnt, body parts were in pieces See pictures
budaun blast - फोटो : अमर उजाला
जल गए थे कपड़े, शरीर के उड़े चीथड़े
हादसे के दौरान पांच साल का तैमूर अंदर वाले कमरे में था। जब लोगों ने मलबा हटाया तो उसका शव उसी कमरे में मिला। विस्फोट से उसका शरीर फट गया था। कई जगह से मांस निकलकर बाहर आ गया था। उस दौरान सलामत बेगम घर के बरामदे में थी। उसका शव बरामदे से ही निकाला गया था। सलामत बेगम के कपड़े भी फट गए थे। अधिकतर कपड़े जल गए थे।
विज्ञापन
Budaun Case Clothes were burnt, body parts were in pieces See pictures
budaun blast - फोटो : अमर उजाला
बारूद के अवैध भंडार में धमाका
आपको बता दें कि बदायूं के इस्लामनगर कस्बा स्थित एक मकान में आतिशबाजी बनाने के लिए अवैध रूप से रखे बारूद के भंडार में सोमवार दोपहर भीषण विस्फोट हो गया। इससे दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां घायल हो गईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed