फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली कटरी कांड: फार्म हाउस पर किया गया दोनों शवों का अंतिम संस्कार, आठ थानों की फोर्स रही तैनात

Sat, 14 Jan 2023 03:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
both the dead bodies cremated amid tight security in Govindpur village at Bareilly
फार्म हाउस परिसर में किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में मारे गए परमिंदर सिंह और देवेंद्र के शवों का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंत्येष्टि गांव गोविंदपुर में बने सरदार परमवीर सिंह के फार्म हाउस के सच की खोज एकेडमी परिसर में की गई। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी व आठ थानों की फोर्स मौजूद रही। फार्म हाउस से लेकर एकेडमी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। 



Bareilly Triple Murder: सुरेश प्रधान की तलाश में आगरा तक दबिश, नहीं मिला तो इनाम घोषित करेगी पुलिस

गांव गोविंदपुर में कटरी की जमीन कब्जाने को लेकर बुधवार शाम दो गुटों में फायरिंग हुई थी। इसमें चंडीगढ़ निवासी सरदार परमवीर सिंह के दो सेवादार परमिंदर सिंह और देवेंद्र सिंह की मौत हुई थी। परमिंदर पंजाब के फतेहगढ़ जिले के साहनपुर और देवेंद्र होशियारपुर जिले के मदनपुर के निवासी थे। बृहस्पतिवार रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।

both the dead bodies cremated amid tight security in Govindpur village at Bareilly
सरदार परमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

बदनामी और बवाल का था डर 

परमवीर सिंह रात में ही दोनों शवों को पंजाब ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन को पड़ोसी जिले खीरी की तरह किसान आंदोलन जैसे बवाल का डर सता रहा था। साथ ही दो राज्यों से जुड़े मामले में बदनामी का भी डर था। ऐसे में अधिकारियों ने लंबी वार्ता के बाद परमवीर सिंह को इस बात के लिए तैयार कर लिया कि उनके फार्म हाउस के एक हिस्से में बनी सच की खोज एकेडमी परिसर में ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया जाए।
both the dead bodies cremated amid tight security in Govindpur village at Bareilly
फार्म हाउस परिसर में किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

पहले शुक्रवार को होना ता अंतिम संस्कार 

दरअसल देवेंद्र के परिवार में केवल उसके बीमार पिता ही हैं। इसलिए अभिभावक के तौर पर परमवीर सिंह ही हैं, जबकि परमिंदर के पिता दलजीत सिंह उसका शव लेने आए थे। जब शवों के यहीं अंतिम संस्कार करने पर सहमति बनी तो परमवीर सिंह ने परमिंदर के बाकी परिजनों को भी यहीं बुलाने के लिए कॉल कर दी। दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखवा दिए गए। शनिवार को दोनों शवों का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
both the dead bodies cremated amid tight security in Govindpur village at Bareilly
परमवीर सिंह के फार्म हाउस पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

आठ थानों की पुलिस रही तैनात

सरदार परमवीर सिंह के फार्म हाउस व उनके पिता धर्म सिंह के स्वामित्व वाली सच की खोज एकेडमी में शुक्रवार को भी कई थानों की पुलिस तैनात रही। पूर्व में तैनात रहे सीओ व इंस्पेक्टर को भी यहां बुला लिया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिहाज से लकड़ी आदि पहुंची तो पुलिस और अलर्ट हो गई। शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान आठ थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। 

विज्ञापन
both the dead bodies cremated amid tight security in Govindpur village at Bareilly
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
कटरी में फायरिंग के दौरान घायल हुए मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान को तलाशने में पुलिस तीसरे दिन भी नाकाम रही। आसपास के जिलों में स्थित अस्पतालों से लेकर उसकी देहात की रिश्तेदारियों में दबिश के बाद भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। करीबियों का कहना है कि प्रधान की सही लोकेशन उसके परिवार के सदस्यों के पास भी नहीं होगी। एक-दो दिन में पुलिस उस पर इनाम घोषित कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed