यूपी से मंलगवार सुबह दर्दनाक खबर सामने आई। सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाहजहांपुर जिले की है। रोजा थाना इलाके में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रक टेंपो को टक्कर मारने के बाद मैजिक पर जाकर पलट गया। टक्कर लगते ही सड़क पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे, वहीं ट्रक चालक फरार हो गया।
2 of 6
पलटा हुआ ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे तेज रफ्तार ट्रक टेंपो को टक्कर मारने के बाद गांव जमुना दोराहे के पास मैजिक के ऊपर पलट गया। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 6
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉक्टर एच चन्नप्पा पहुंच गए। अफसरों के निर्देश पर क्रेन से ट्रक उठवाया गया।
4 of 6
shajahanpur accident
- फोटो : अमर उजाला
डीएम के अनुसार, चालक नींद में झपकी आ जाने से ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा, पहले टेंपो को टक्कर मारी फिर मैजिक पर पलट गया। घटना में घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंडलायुक्त रणबीर प्रसाद, एडीजी राजेश पाण्डेय भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
5 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मारे गए लोगों में राह जानिया निवासी 35 वर्षीय आरती देवी पत्नी स्वर्गीय राम स्नेही, भारती का बेटा अमन(7), हर्षित (12), थाना शेरा मऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चंदगोई निवासी बलराम कश्यप(50), चंदगोई निवासी रामकिशोर पुत्र तोताराम(45), राम चंद्र मिशन क्षेत्र के गांव तहबरगंज निवासी 25 वर्षीय महिला और उसकी बेटी आलिया(3), थाना तिलहर क्षेत्र के गांव रटा निवासी विनोद(40) शामिल हैं।