फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी ने खुद को सोशल मीडिया पर बताया था अजितेश की टाइग्रेस, अब लिया यूटर्न, सबूत है इंस्टाग्राम

Thu, 25 Jul 2019 04:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jul 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Sakshi mishra takes u turn on social media removes ajitesh name tigress line from instagram profile
साक्षी अजितेश - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेमी अजितेश कुमार से शादी करने वाली बरेली के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर सक्रिय हो गई है। लगभग एक हफ्ते के भीतर साक्षी ने जिस तरह अपना रुख बदला है उससे हर कोई हैरान है। करीब एक से डेढ़ हफ्ते के भीतर साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने नाम में दो बार बदलाव किया है। एक बार जहां उसने अपने नाम, प्रोफाइल और फोटो में अपने पति के बारे में लिखा वहीं, गुरुवार को उसने पति का नाम इन सब से हटा दिया है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला...

Sakshi mishra takes u turn on social media removes ajitesh name tigress line from instagram profile
- फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि एक साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान एक विवाद हुआ था जिसके बाद साक्षी मिश्रा अपने पिता पप्पू भरतौल को अपना आदर्श बताती थी लेकिन उन्होंने अपना प्रोफाइल बदलकर वहां लिख लिया "अभि की टाइग्रेस"। हालांकि ये भी ज्यादा दिन नहीं चला और गुरुवार यानी आज साक्षी ने फिर प्रोफाइल बदल लिया है। साक्षी ने फेसबुक पर अपना नया अकाउंट शीनू मिश्रा बना लिया है। उसकी फेसबुक पोस्ट देखें तो पता चलता है कि उसने भले ही नया अकाउंट बना लिया हो लेकिन उसमें वह अब भी अपने परिवार की पुरानी तस्वीरें डाल रही है।

Sakshi mishra takes u turn on social media removes ajitesh name tigress line from instagram profile
- फोटो : इंस्टाग्राम

करीब हफ्ते भर से जहां उसका इंस्टाग्राम प्रोफाइल शीनूअभि नाम से बना हुआ था, वहीं गुरुवार को वह शीनूम हो गया है। गुरुवार से पहले तक साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने बारे में लिखा था, साक्षी, शख्सियत महकती है हमारी, अभि की टाइग्रेस हूं, कैमरे की आदी हूं, नेचर से प्यार करती हूं। आज उसने अपना नाम शीनूम करने के साथ ही अपनी अकेले की फोटो लगा ली है और वहां से "अभि की टाइग्रेस" वाली लाइन भी हटा ली है। वहीं फेसबुक पर उसने खुदे के बारे में लिखा है कि मनमर्जी रानी हूं और पप्पू भरतौल की बेटी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi mishra takes u turn on social media removes ajitesh name tigress line from instagram profile
राजेश मिश्रा (फाईल फोटो) - फोटो : social media

साक्षी का यह रुख सोचने पर मजबूर कर रहा है कि कुछ हफ्तों पहले जो लड़की अपने पति को सबकुछ बता रही थी उसने इतनी जल्दी ऐसा फैसला क्यों लिया। आखिर क्या वजह है जो पति का नाम और फोटो दोनों उसने हटा ली है।

विज्ञापन
Sakshi mishra takes u turn on social media removes ajitesh name tigress line from instagram profile
sakshi mishra - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें, साक्षी मिश्रा बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी है। जिसने तीन जुलाई को घर से भागकर एक अनुसूचित जाति के युवक से शादी कर ली थी। फिर सोशल मीडिया पर पति के साथ एक वीडियो शेयर कर परिवार से जान का खतरा बताया था। साक्षी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed