फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल में एक और नया खुलासा: बिहार और बंगाल से भी आए थे बवाली... यहां ठहरे थे; गिरफ्तारी से खुला राज

Wed, 01 Oct 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Oct 2025 10:04 AM IST
सार

आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बरेली बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 16 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक 73 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी के बरातघर को सील कर दिया।

विज्ञापन
Bareilly riot Another new revelation rioters also came from Bihar and Bengal secret revealed
बवाल के दौरान की तस्वीर (26 सितंबर) - फोटो : अमर उजाला
बरेली बवाल में एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस और खुफिया अमले ने पहले ही अंदेशा जताया था कि बरेली में उपद्रवी दूसरे जिलों और राज्यों से भी आए थे। इसकी तस्दीक उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद हो गई है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कुल 14 उपद्रवी गिरफ्तार किए। इनमें से दो उपद्रवी बिहार के रहने वाले हैं। 


इनमें हरमेन रजा और नेमतुल्ला बिहार के जिला पूर्णिया के निवासी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि वह नौमहला मस्जिद में ही रह रहे थे। उपद्रव करने के बाद दोनों बिहार भागने की फिराक में थे तभी कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा सोमवार को जेल भेजे गए दो आरोपी बिहार व पश्चिम बंगाल के निवासी थे। 
Bareilly riot Another new revelation rioters also came from Bihar and Bengal secret revealed
नदीम खां और डॉ. नफीस - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के कहने पर पोस्ट डाली, फिर डिलीट की
पुलिस की जांच में पता लगा है कि बृहस्पतिवार रात जब नफीस व नदीम ने मौलाना से फोन पर बातचीत के बाद जनता के शहर न आने संबंधी पत्र जारी किया तो उसे पुलिस प्रशासन के अफसरों को देने के साथ ही आईएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। तब अधिकारियों ने अनुरोध किया कि इसे आईएमसी के फेसबुक पेज पर भी डाल दें। तब नफीस ने यह पत्र अपने बेटे को भेजकर संगठन के फेसबुक पेज पर अपलोड करने को कहा। फरमान ने इस पत्र को अपलेड करके पोस्ट किया। पुलिस अधिकारियों ने इसी दौरान पांच मिनट बाद ही संगठन का फेसबुक पेज देखा तो वह पोस्ट फरमान डिलीट कर चुका था। 
 
Bareilly riot Another new revelation rioters also came from Bihar and Bengal secret revealed
फरमान और मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
मौलाना ने दी थी प्रशासन को चुनौती
फरमान ने शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर रजा का एक भड़काऊ बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पेज पर अपडेट किया था। इसमें मौलाना आई लव मोहम्मद की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों से चलो इस्लामिया, भरो इस्लामिया का आह्वान कर रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना साफतौर पर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा है। कह रहा है कि कर्फ्यू लगा दीजिए, कोई परवाह नहीं है। निकलेंगे तो निकलेंगे। लाठी चलाओ, गोली चलाओ या कर्फ्यू लगाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly riot Another new revelation rioters also came from Bihar and Bengal secret revealed
मंगलवार को जेल भेजे गए ये आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बरेली बवाल : अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार 
आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 16 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक 73 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
Bareilly riot Another new revelation rioters also came from Bihar and Bengal secret revealed
सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
तौकीर रजा के करीबी का बरातघर सील 
बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी के बारातघर को सील कर दिया। इसके साथ ही नगर निगम ने सपा पार्षद के दो चार्जिंग स्टेशनों को ध्वस्त किया है। इन्हें नगर निगम की जमीन और नाले पर बनाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed