फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली कांड: प्रेमी बिलाल के साथ भागी लड़की ने छह दिन में फूंक दिए 1.30 लाख रुपये, कहां खर्च हुए पैसे, पुलिस भी हैरान

Mon, 26 Oct 2020 01:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 26 Oct 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Bareilly lovers case girl ran off with Bilal couple spends about one lakh rupees in a week
bareilly love jihad case - फोटो : अमर उजाला
किला थाना क्षेत्र से बिलाल के साथ गई लड़की की तलाश में पुलिस को रात-दिन एक करना पड़ा। पांच दिन तक पुलिस की टीमें पांच गाड़ियों से दिल्ली-अजमेर के साथ दूसरे शहरों की धूल फांकती रहीं। एसओजी के दरोगा श्रीशचंद और थाना किला के चौकी प्रभारियों की टीमें बिलाल के साथ गई लड़की की पहली बार लोकेशन मिलने के बाद ही उसके पीछे लग गईं थी। 


 
Bareilly lovers case girl ran off with Bilal couple spends about one lakh rupees in a week
पुलिस के साथ लड़की - फोटो : अमर उजाला
इधर-उधर की खाक छानने के बाद ये सभी टीमें दिल्ली में मिलीं। यहां बिलाल की नई लोकेशन अजमेर में मिली तो कुछ टीमें अजमेर निकल गईं। कुछ ने दिल्ली में ही डेरा डाला। पांच गाड़ियों से 27 लोगों के स्टाफ ने कई बार दिल्ली और अजमेर के बीच चक्कर काटे। तब कहीं बिलाल और लड़की के बारे में सटीक जानकारी मिली और फिर उन्हें हिरासत में लिया गया।

 
Bareilly lovers case girl ran off with Bilal couple spends about one lakh rupees in a week
पुलिस के साथ आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला
17 अक्तूबर को बिलाल के साथ गई लड़की के पिता ने थाना किला में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया था कि वह आठ लाख रुपये कैश और सोने के जेवर ले गई है, लेकिन पुलिस के मुताबिक बिलाल ने पूछताछ में कबूल किया कि वह साढ़े पांच लाख रुपये लाई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly lovers case girl ran off with Bilal couple spends about one lakh rupees in a week
आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला
इसमें से उन्होंने 1.30 लाख रुपये खर्च कर दिए। ज्यादातर पैसा घूमने-फिरने, गाड़ी-होटल के किराए में खर्च हुए। एक लाख रुपये वकील को दे दिए गए, बाकी 3.20 लाख रुपये की रकम पुलिस ने बरामद कर ली।

 
विज्ञापन
Bareilly lovers case girl ran off with Bilal couple spends about one lakh rupees in a week
बिलाल के साथ भागी लड़की - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि घर से भागे इस प्रेमी जोड़े के तेवर देखकर पुलिस भी सकते में है। अजमेर से गिरफ्तारी के बाद बिलाल ने लड़की से निकाह कर लेने का दावा किया है तो लड़की भी उसके बचाव में पूरी ताकत से जुटी रही। कानून के किसी मंझे खिलाड़ी की तरह लड़की ने अपने कानूनी अधिकारों का पाठ पहले अस्पताल में मेडिकल स्टाफ को पढ़ाया फिर पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने भी एक के बाद एक दलीलें रखती रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed