फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला सद्भावना पुलाव: बरेली में शहरवासियों ने चखा सौहार्द का स्वाद, सर्वधर्म समभाव का दिया संदेश

Sat, 26 Oct 2024 07:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 07:46 PM IST
सार

बरेली में शनिवार को सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ 52 स्थानों पर अमर उजाला सद्भावना पुलाव का वितरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम डीडी पुरम शहीद चौक के पास हुआ। यहां धर्मगुरू, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यापारी, समाजसेवी और तमाम शहरवासी इसके साक्षी बने। सभी ने सद्भावना पुलाव खाया और सौहार्द का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Bareilly gave the message of harmony Amar ujala Sadbhavna Pulao was distributed at 52 places
जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने खाया सद्भावना पुलाव - फोटो : अमर उजाला

बरेली में सर्वधर्म समभाव की कामना के साथ एक लाख से ज्यादा घरों से इकट्ठा एक-एक मुट्ठी चावल से निर्मित सद्भावना पुलाव का स्वाद शहरवासियों ने चखा। सौहार्द के चावलों से तैयार पुलाव का स्वाद हजारों लोगों ने चखा। हर कोई इस एतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। शनिवार को डीडी पुरम शहीद चौक के पास सद्भावना पुलाव वितरण का मुख्य आयोजन हुआ। शहर के 52 स्थानों पर सद्भावना पुलाव का वितरण किया गया। सभी जाति धर्म के लोग पहुंचे। आम आदमी से लेकर खास आदमी तक ने शहर के पहुंचकर पुलाव का स्वाद लिया। सांझी संस्कृति की मजबूत झलक दिखाई। 

Bareilly gave the message of harmony Amar ujala Sadbhavna Pulao was distributed at 52 places
कार्यक्रम का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, विधायक राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 
Bareilly gave the message of harmony Amar ujala Sadbhavna Pulao was distributed at 52 places
सद्भावना पुलाव कार्यक्रम में गुब्बारे उड़ाते जनप्रतिनिधि व अफसर - फोटो : अमर उजाला
सभी ने संयुक्त रूप से तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाकर देश की एकता, अखंडता का संदेश दिया। फिर अमर उजाला सद्भावना पुलाव का स्वाद चखा। आयोजन को सराहा। शहरियों से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल का संदेश दिया। सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला भी आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly gave the message of harmony Amar ujala Sadbhavna Pulao was distributed at 52 places
हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव - फोटो : अमर उजाला

धर्मगुरु बोले- समरसता का प्रतीक बना आयोजन
शुभारंभ में सभी धर्मगुरूओं की उपस्थिति रही। इसमें खानकाह वामिकिया निशातिया के नायब सज्जाद मौलाना सैय्यद असलम मियां वामिकी, धोपेश्वरनाथ मंदिर के महंत पंडित विशन जी महाराज, दि क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर इंचार्ज सुनील के मसीह, पंजाबी सत्संग सभा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी काले सिंह शामिल रहे। सभी ने सद्भावना पुलाव ग्रहण कर सौहार्द का संदेश दिया। आयोजन को समरसता का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
Bareilly gave the message of harmony Amar ujala Sadbhavna Pulao was distributed at 52 places
शहरवासियों ने खाया सद्भावना पुलाव - फोटो : अमर उजाला

सद्भावना पुलाव वितरण से पूर्व ही जुट गए लोग
अमर उजाला सद्भावना पुलाव शहर के निर्धारित 52 स्थानों पर वितरित किया गया। वितरण में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन, चार्टर्ड एकाउंटेंट, समाजसेवियों और प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर सहयोग किया। पुलाव का स्वाद चखने की बेताबी कुछ यूं थी कि लोग तय समय से पहले ही काउंटर पर एकजुट होने लगे थे। कुछ स्थानों पर वितरण जल्द शुरू कराना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed