Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly dhanteras 2026 shopping business

धनतेरस पर चमका बाजार: बरेली में 1300 करोड़ का कारोबार, सोना-चांदी से लेकर कार-बाइक तक की बंपर बिक्री

Fri, 06 Nov 2026 10:01 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 06 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

धनतेरस पर बरेली के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। व्यापार मंडल के अनुमान के मुताबिक जिले में करीब 1,302 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सराफा, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़ा, किराना, मिठाई और रियल एस्टेट समेत लगभग सभी सेक्टर में अच्छी बिक्री दर्ज की गई। 

विज्ञापन
bareilly dhanteras 2026 shopping business
धनतेरस पर बाजार में रही भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिवाली की रोशनी से सजे बाजार पर शुक्रवार को धनवर्षा हुई। धनतेरस पर सुबह से ही शुरू हुई ग्राहकों की आमद शाम होते-होते कतारों में तब्दील हो गई। बाजारों में पैर रखने तक की भी जगह नहीं बची। बर्तन और सराफा बाजार में खरीदार उमड़े। इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट सेक्टर में भी तेजी दिखी। देर रात तक बाजारों में गहने, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उत्पादों की खरीदारी और एडवांस बुकिंग के रुझान को देखते हुए व्यापारियों ने 130 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर धातु खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य बरकरार रहता है। इसके चलते सोने-चांदी के सिक्कों से लेकर गाड़ियों, बर्तनों और घरेलू उपकरणों की खरीदारी और डिलीवरी हुई। बाजार में नए डिजाइन के एल्युमीनियम, तांबे और पीतल के बर्तनों की भी अच्छी मांग बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री में हिट रहे हल्के वजन के जेवर
सराफा बाजार में सुबह से देर रात तक कतार लगी रही। सराफा कारोबारी अनिल पाटिल ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक सोने-चांदी की कीमतों में 60 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है। व्यापारी सुदेश अग्रवाल ने बताया कि कीमतों में बढ़त को देखते हुए इस बार एक ग्राम से कम वजन की इयर रिंग्स, नोज पिन, अंगूठी और एक तोले तक के हल्के हार बिक्री में हिट रहे। प्रमाणित पुराने सिक्के भी खूब बिके। सोने की टेंपल ज्वेलरी, कड़े, कंगन, चूड़ी, कान की बड़ी बालियां, झुमके, मांग टीका की भी खूब मांग रही।

विज्ञापन

स्मार्ट टीवी और माइक्रोवेव की रही धूम
इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज के बाजार में स्मार्ट टीवी और माइक्रोवेव की धूम रही। कारोबारी हरीश अरोरा ने बताया कि ग्राहकों ने टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव और एयर फ्रायर जैसे आधुनिक उपकरणों की बुकिंग कराई थी, जिनकी डिलीवरी धनतेरस पर ली। बाजार में लोग आधुनिक फीचर्स वाले स्मार्ट टीवी को खूब पसंद कर रहे हैं। किचन सेगमेंट में माइक्रोवेव और एयर फ्रायर भी ग्राहकों की खास पसंद बने हुए हैं।

नौ सौ कारों और 6000 बाइकों की हुई डिलीवरी
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी मां लक्ष्मी की कृपा जमकर बरसी। वाहन कारोबारी अल्पित अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए वाहनों की बुकिंग काफी पहले ही शुरू हो गई थी, जिनकी डिलीवरी धनतेरस से लेकर भाईदूज तक की जाएगी। धनतेरस पर जिलेभर में 900 कारें और 6000 दोपहिया वाहन बिकने का अनुमान है। कारों में आ रहे नए और आधुनिक फीचर्स ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इसके चलते ऑटो सेक्टर में इस बार बंपर बिक्री दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed