फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में ब्लास्ट: दो दिन से घर ला रहे थे मौत का बारूद, जिम्मेदारों की अनदेखी फट पड़ी; ऐसे सुखाते थे पटाखे

Thu, 03 Oct 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Oct 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Blast News Big Revelation After Explosion In Illegal Firecracker Factory News in Hindi
Bareilly Blast - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी सामने आई है। रहमान शाह के घर दो दिनों से ई-रिक्शा में भरकर रिश्तेदार बारूद व आतिशबाजी का सामान ला रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन नाजिम नहीं माना। 


सिरौली के नासिर व नाजिम की कल्याणपुर गांव के रहमान शाह के यहां ससुराल है। दोनों की पत्नी फातिमा व सितारा आपस में चचेरी बहनें हैं। सिरौली में पुलिस की कार्रवाई के बाद नासिर की ससुराल में एक सप्ताह से बारूद की आवाजाही व आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था।
Bareilly Blast News Big Revelation After Explosion In Illegal Firecracker Factory News in Hindi
घटनास्थल पर खड़े पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों से यह ई-रिक्शा में भरकर सामान लाने लगे तो पड़ोसी इसरार ने विरोध भी किया था। इसरार ने बताया कि उसने कहा था कि कल्याणपुर गांव में ऐसा काम कभी नहीं हुआ है। यहां कोई घटना हो गई तो क्या होगा। 

यह बात मंगलवार को हुई थी और अगले दिन बड़ी घटना हो गई। इसरार ने बताया कि उसने छत से देखा कि दो दिन से नाजिम बम बनवाकर रख रहा था और रहमान शाह अपने घर में खड़े नीम के पेड़ पर बांधकर इन्हें सुखा रहा था। 
Bareilly Blast News Big Revelation After Explosion In Illegal Firecracker Factory News in Hindi
मौके पर जांच करते पुलिस प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
घर में बनाए जा रहे थे पटाखे : सीएफओ
विस्फोट के कारणों की वजह पूछने पर सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि घर में अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

कई मकानों की दीवारें चटकीं मस्जिद के शीशे टूटे
पड़ोसी इसरार, बाबूशाह समेत पांच लोगों के मकान इस घटना में जमींदोज हो गए तो हसनैन के घर की दीवार चटक गई। इसरार ने बताया कि पुत्तन के मकान की खिड़की धमाके से उड़ गई। साथ ही मस्जिद के शीशे भी विस्फोट की धमक से टूट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Blast News Big Revelation After Explosion In Illegal Firecracker Factory News in Hindi
घर के सामने सूखते पटाखे - फोटो : अमर उजाला
पटाखा बरामदगी के बाद पड़ोसी भी गायब, होगी रिपोर्ट
धमाके के बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से बस्ती घंटे भर में ही खाली हो गई। जब अधिकारी पहुंचे तो पुलिस ने आसपास के घरों की तलाशी ली। वहां बड़ी संख्या में पटाखे मिले। जानकारी देने वाला मौके पर कोई नहीं था। एसएसपी ने बताया कि पटाखों की बरामदगी के बारे में रिपोर्ट लिखकर विवेचना की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Bareilly Blast News Big Revelation After Explosion In Illegal Firecracker Factory News in Hindi
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो लाइसेंसों पर ही कई घरों में हो रहा कारोबार
कस्बा सिरौली में आतिशबाजी का काम कई घरों में होता है। ज्यादातर चोरी छुपे ही आतिशबाजी बनाते हैं। आसपास के गांवों में भी इनका जाल फैला है। इन गांवों में बनने वाली आतिशबाजी की आपूर्ति दूसरे जिलों तक होती है। ज्यादातर अवैध तरीके से ही काम करते हैं। इसकी जानकारी होने के बावजूद स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं करती। क्षेत्र के लोगों की मानें तो सिर्फ दो लाइसेंसों पर ही यह कहकर कई घरों आतिशबाजी बनाई जाती है कि यह किराये का मकान है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed