Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की अनूठी पहल: एक लाख घरों से लिए गए चावल से पका पुलाव, सद्भाव की खुशबू से महका बरेली

Thu, 05 Nov 2026 10:21 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 10:21 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला की पहल पर एक लाख से अधिक घरों से एकत्रित चावल से सद्भावना पुलाव तैयार किया गया। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित सामूहिक भोज में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने शामिल होकर एकता, भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

विज्ञापन
Bareilly Amar Ujala Sadbhavna Pulao Rice Collected from 1 Lakh Homes Promotes Unity
चारों धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक साथ चखा सद्भावना पुलाव - फोटो : अमर उजाला

बरेली में एक लाख से अधिक घरों से जुटाए गए चावल से तैयार सद्भावना पुलाव की खुशबू ने बुधवार को शहर को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। धर्मगुरुओं ने एक साथ आयोजन का शुभारंभ कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। फिर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने एक साथ बैठकर सद्भावना पुलाव का स्वाद चखा। शहर के कई इलाकों में पुलाव का वितरण किया गया।



अमर उजाला की इस पहल ने अलग-अलग वर्गों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। इसी के साथ अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का भी शुभारंभ हुआ। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर मुख्य कार्यक्रम हुआ।

Trending Videos
Bareilly Amar Ujala Sadbhavna Pulao Rice Collected from 1 Lakh Homes Promotes Unity
धर्मगुरुओं ने चखा सद्भावना पुलाव - फोटो : अमर उजाला
इंडरडिपेंडेंट वैप्टिस्ट चर्च के पास्टर डॉ. विलियम सैमुअल, चौकी चौराहा स्थित गुरुद्वारे के ज्ञानी काले सिंह, खानकाह वामिकिया के सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद असलम मियां वामिकी और श्यामगंज साई मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने सामूहिक रूप से सद्भावना पुलाव भोज का शुभारंभ किया।
Bareilly Amar Ujala Sadbhavna Pulao Rice Collected from 1 Lakh Homes Promotes Unity
अमर उजाला के कार्यक्रम में अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,रुहेलखंड विवि के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, मंडलायुक्त शंभू कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी सिटी चिराग जैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी, बीएसए डॉ. विनीता, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Amar Ujala Sadbhavna Pulao Rice Collected from 1 Lakh Homes Promotes Unity
शहरवासियों ने चखा सद्भावना पुलाव - फोटो : अमर उजाला
सभी अतिथियों ने एक साथ पुलाव का स्वाद चखा और आयोजन को सामाजिक समरसता की दिशा में सराहनीय पहल बताया। शहर के लोगों की ओर से मिले एक-एक मुट्ठी चावल से पके पुलाव का स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने चखा। 
विज्ञापन
Bareilly Amar Ujala Sadbhavna Pulao Rice Collected from 1 Lakh Homes Promotes Unity
शहरवासियों ने चखा सद्भावना पुलाव - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने भी चखा पुलाव का स्वाद
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पार्षद राजेश अग्रवाल, उद्यमी अजय शुक्ला, मनीष शर्मा, आदित्य मूर्ति, विभोर गोयल, कुशल अग्रवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, मोहक अग्रवाल,सपा के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से पवन अरोड़ा, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से अनुज गुप्ता, लघु उद्योग भारती से संभव शील, शिक्षक प्रो. आशुतोष प्रिय, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अनीस बेग, डॉ. महेंद्र सिंह बासू व अन्य मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed