{"_id":"65fa91595dd21c67a309f292","slug":"badaun-double-murder-piyush-glass-slips-out-of-his-hand-after-seeing-brothers-cutting-knife-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं डबल मर्डर: भाइयों को चाकू से काटते देख पीयूष के हाथ से छूटा गिलास, कातिल से बचे मासूम ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं डबल मर्डर: भाइयों को चाकू से काटते देख पीयूष के हाथ से छूटा गिलास, कातिल से बचे मासूम ने सुनाई आपबीती
Wed, 20 Mar 2024 03:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या के बाद मंगललार को रात भर गुस्से की आग सुलगती रही। तनावपूर्ण माहौल है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी और अर्ध सैनिक बल तैनात हैं। पुलिस अधिकारी लगातार हालात की अपडेट ले रहे हैं।
Badaun Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
जिंदा बचे बच्चे ने सुनाई दिल दहलाने वाली आपबीती
बदायूं में दोनों भाइयों की हत्या करने वाले आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस दिल दहालने वाली वारदात में आरोपी साजिद के हाथों से छूटकर भागे बच्चे ने पूरी कहानी बताई है। उसने बताया कि वारदात के समय दो आरोपी जावेद और साजिद थे।
बदायूं में दोनों भाइयों की हत्या करने वाले आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस दिल दहालने वाली वारदात में आरोपी साजिद के हाथों से छूटकर भागे बच्चे ने पूरी कहानी बताई है। उसने बताया कि वारदात के समय दो आरोपी जावेद और साजिद थे।
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि साजिद ने पहले बड़े भाई से चाय मंगवाई थी। छोटे भाई उसके साथ था। आरोपी ने पीयूष से पानी मंगवाया था। उसने बताया कि मुख्य आरोपी साजिद आयुष और अहान उर्फ हनी की दूसरी मंजिल की छत पर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे अक्सर उससे मिलते रहते थे। इससे दोनों बच्चे आसानी से उसके साथ घर की दूसरी मंजिल की छत पर चले गए। जब पीयूष शीशे के गिलास में पानी लेकर ऊपर पहुंचा तो वहां देखा कि साजिद उसके दोनों भाइयों पर बुरी तरह से चाकू से हमला कर रहा था।
विज्ञापन
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
यह मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। उसके हाथ से शीशे का गिलास छूटकर गिर गया। वह नीचे दौड़ा कि तभी आरोपी ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इसमें पीयूष के हाथ की अंगुली भी कट गई।